जमील सिद्दीकी की अगुवाई में शोहरतगढ़ में सपाइयों ने किया ज़ोरदार प्रदर्शन

 

 

सग़ीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थ नगर।सोमवार को  शोहरतगढ़ तहसील पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी के अगुवाई में भारी संख्या में सपाइयों ने  जोरदार प्रदर्शन किया।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 21 सितंबर को हर तहसील पर जनता की आवाज बुलंद की गयी।

उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत  बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या आदि को लेकर तहसील  मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। 

नगर पालिका सिद्धार्थनगर पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देना तो दूर, निजीकरण के माध्यम से उनके रोजगारछीन रही है।

भ्रष्टाचार का चारों तरफ बोलबाला है। हम सपा के लोग जनता की समस्याओं , बढ़ रहे भ्र्ष्टाचार और कानून व्यवस्था के सही ढंग से क्रियान्वयन न होने की बात को सरकार के कानों तक पहुंचाना चाहते हैं।

0 comments

Leave a Reply