जब YouTube पर गाली सुनने आये 2 मिलियन लोग

क्या कभी आपने एकांत में अपने दिल पर हाथ रख कर एक मिनट के लिए सोचा ,आखिर नफरत फ़ैलाने वाली पोस्ट आपको ख़ुशी क्यों प्रदान करती है ?

 

नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स /अशरफ अली बस्तवी ) अगर आप सोशल मीडिया के इस दौर में हिन्दुस्तानियों की सामाजिक एवं राजनैतिक समझ उनकी पसंद और ना पसंद सामाजिक सरोकारों के प्रति उनका रवैय्या जानना चाहते हैं ,इसका का अंदाज़ा लगाने के लिए अब कोई देशव्यापी सर्वे की ज़रुरत नहीं रही.

टॉप थ्री वीडियो के सब्जेक्ट , व्यूज , उनके थंबनेल 

इसके लिए हम ने यूट्यूब के 4 चैनलों के मोस्ट पॉपुलर अपलोड से लोगों की मानसिकता को जानने की कोशिश की है । हम ने उनके प्ले लिस्ट से टॉप थ्री वीडियो के सब्जेक्ट और व्यूज देखे उनके थंबनेल की तहरीर का जायज़ा लिया। मालूम हुआ  सनसनी ख़ेज़ी हमारे दिल के बेहद क़रीब है, ऐसी वीडियो जिसमें हमारे सियासी विरोधियों के लिए खूब बुरे बुरे शब्द कहे गए हों हमें ऐसी बदज़बानी बहुत अज़ीज़ है ,किसी व्यक्ति विशेष या एक खास समाज के खिलाफ नफरत फ़ैलाने वाली पोस्ट हमें ख़ुशी प्रदान करती है।

हम तो ऐसे हैं और ऐसे ही रहेंगे 

जिन चैनलों को हम ने ऑनलाइन सर्वे के लिए चुना उन सभी के मालिकान मुस्लिम हैं , देखने वालों में भी उस धर्म के लोगों की बड़ी तादाद होगी लेकिन इसका हमारे पास कोई प्रमाण नहीं है। इन तमाम चीजों के मिश्रण से हमारे व्यक्तित्व का निर्माण हो रहा है , हम तो ऐसे हैं और ऐसे ही रहेंगे ,लेकिन हमारे सामने खड़ा व्यक्ति या समाज शालीनता और सच का वाहक होना चाहिए,  यह हमारा दोगलापन है। नीचे ऐसे 4 युटुब चैनलों के टॉप 3 वीडियो के थंबनेल देखिये और फिर गौर कीजिये.

थंबनेल  बतौर नमूना हाज़िर हैं

औक़ात में रह रूबिका : रूबिका एजाज़ की ज़ोरदार भिड़ंत ,एजाज़ ने बेण्ड  बजा दी (13 M Views ) 

तीन तलाक पर अवेसी ने संसद में हंसा हंसा कर पेट फुला दिया (12 M Views )

बापरे बाप इस महिला MLA ने Amit Shah को कह दिया तड़ी पार (3.8 M Views ) 

योगी को इस बंदे ने धो दिया (1.8 M Views )

भारत के इतिहास में पहली बार लाइव डिबेट में बहन की गली (2.3 M Views ) 

हिन्दू से शादी करने वाली मुस्लिम लड़की का भयानक अंजाम (1.3 M Views ) 

 

YouTube चैनलों के Million Views वाले ये 'Most Popular Uploads

Channel- 1  (Above 4.1 M) Subscriber

 

Image may contain: 3 people, including Ghayur Ahmed, text that says 'औकात में रह रुविका तीन तलाक पर ओवैसी ने संसद राहुल के सीट पर का खेल में हंसा हंसा कर पेट फुला दिया 6 लाख वोट कहां गए रुबिका एजाज की जोरदार भिडंत एजाज ने बैंड बजा दी देलिएचे सवहंसरहे LIVE डेबट एजाज खान और लियाकत भीड़ गए... फिर... 13M views 1 year ago 10:30 Owaisi on triple talaq bill: All Member Parliaments Bur... 12M views year ago 3:51 पकड़ा गई इलक्शान कमाशन को चोरी Rahul Gandhi के सीट views year ago'

Channel- 2  (Above 1.8 M) Subscriber

 

Image may contain: 2 people, meme and text

Channel- 3  (Above 900 K) Subscriber

 

Image may contain: 4 people, text that says 'भारत के इतिहास में पहली बार कश्मीर पर ओवैसी ने इस हिन्दू लड़की और लड़के ने लाइव डिबेट में वहन की गाली सबको रुला दिया हिल गएसब शहीद तबरेज़ परये क्या बोल दिया दिनसे खाना बना माहकरख आपनाबहन 5:32 गारराज सिंह न्यूज़ सुमित अवस्थी को दी गाली,... 3M views 6 months ago 5:08 कशमारप आवेसाकापुराना आवसाका वीडियो मचा बवाल हर भारतीय... 1.4M views 11 months ago 12:32 हैदयुवाकौयहसोचदशका युवाओ यह सोच लिंचिस्तान होने बचा सकता ?.... 3M views 1 year ago'

Channel- 4  (Above 700 K) Subscriber

 

Image may contain: 5 people, including Mohd Ismaeel Khan, text that says 'मोदी अमित हिन्दू शादी करने वाली मुस्लिम लड़की का भयानक अंजाम Millat Times 10:59 बापरे बाप इस माहेला MLA Amit shah को कह दिया तड़ी पा... .8M views months ago 8:58 Yogi को इस बंदे ने धो दिया 8:03 अफ़साना खातून ने जिसक लिए अपना धर्मे और घर छोड़ा अब वो... 8.views 1 year ago CM Yogi का पंकज कुमार UP बताया ढॉगी: 1.8M views 6 months ago'

 


0 comments

Leave a Reply