बस्ती मे अवैध शराब के 12 कारोबारी गिरफ्तार

बस्ती मे अवैध शराब के 12 कारोबारी गिरफ्तार

बस्ती | उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले की पुलिस द्वारा अवैध शराब का कारोबार करने वाले 12 कारोबारियो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी।उन्होने बताया कि जिले के हर्रैया थाने की पुलिस ने राजेश कुमार,छावनी थाने की पुलिस ने सांवल,पंचम,रामजोर,विष्णु,पैकोलिया थाने की पुलिस ने इसमाईल,नगर थाने की पुलिस ने विमलेस,लक्ष्मन दुबौलिया थाने की पुलिस ने प्रकाश,रूधौली थाने की पुलिस ने विजय कुमार,मुण्डेरवा थाने की पुलिस ने बसन्ती,श्रीमती श्याम कुमारी को भारी मात्रा मे अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने अवैध शराब तथा शराब बनाने वाले उपकरणो को नष्ट कर दिया है।

0 comments

Leave a Reply