देवरिया में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

देवरिया में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

देवरिया,: उत्तर प्रदेश के देवरिया में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह प्रयास बहुत ही सराहनीय है। ऐसे कार्यो में परोपकार की भावना झलकती है।कार्यकर्ता चाहते तो केक काटकर भी जन्मदिन मना लेते, लेकिन रक्तदान कर यह समाज को संदेश दिया कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल सत्ता प्राप्ति के लिये समाज मे काम नहीं करता बल्कि वास्तव में समाज के लोगों के भले के लिये काम करता है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में रक्तदान करने से स्वयं के शरीर को भी लाभ मिलता है और दूसरे के जीवन के लिये भी काम मे आता है।सर्दी के मौसम में रक्तदान करने से दिल के दौरे की संभावना नहीं रहती है। पार्टी के जिलामंत्री रामाज्ञा चौहान ने कहा कि रक्तदान परोपकार के साथ-साथ स्वयं के लिये उपचार भी है।उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिये यह एक प्राकृतिक उपचार भी है।अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया रक्तदान दूसरे के जीवन रक्षा में काम आयेगा।

0 comments

Leave a Reply