उत्तर बिहार में शीतलहर का कहर; मुजफ्फरपुर समेत छह जिलों में कोल्ड डे, बाजारों में पसरा सन्नाटा
मुजफ्फरपुर: (एशिया टाइम्स /ग़ज़नफर इकबाल ) हिमालय क्षेत्र से आ रही तेज़ पछुआ हवा और पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी के कारण बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है.
खासकर उत्तर बिहार के करीब आधा दर्जन जिलों में तो पिछले दो दिनों से कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया,सारण और पटना में शीतलहर और कंपकंपी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा.
राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा पहले ही तापमान में गिरावट को लेकर चेतावनी दी गई थी, अभी दो से तीन दिन ऐसे ही हालात रहने और बर्फीली हवा चलने की संभावना मौसम विभाग द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है.
मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन ने भी लोगों से घरों में रहने की अपील की है, बेवजह बाहर निकलने और बच्चों पर खास निगरानी रखने की सलाह प्रशासन द्वारा दी गई है,इधर कोहरे,बादल और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम भी अलाव के लिए वार्डों में लकड़ियों की व्यवस्था करवा रहा है.
वार्ड जमादारों को विभिन्न चौक चौराहों,रैन बसेरों और जरुरतमंदों तक लकड़ियां पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है,मौसम विभाग द्वारा पुर्वानुमान में बताया गया है कि अगले 21जनवरी तक मौसम का यही हाल रहेगा,22-23 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, उसके बाद मौसम साफ होने के आसार बनेंगेबर्फीली हवा चलने के कारण कल दिन और रात के तापमान में महज़ 4.5 डिग्री का अंतर पाया गया, दिन का तापमान सामान्य से 8.9 डिग्री कम दर्ज किया गया,आईएमडी का अनुमान है के 23 जनवरी तक न्युनतम तापमान 8-10 और अधिकतम तापमान 17-19 रहने की संभावना है, हवा की रफ्तार भी 8-10 किलो मीटर प्रति घंटा से बहने की संभावना है,सूबे में सबसे कम तापमान गया में 5.1 दर्ज किया गया

0 comments