यमन के तट पर LPG टैंकर में आग, 23 भारतीयों को बचाया गया

यमन के अदन तट के पास एक LPG टैंकर में विस्फोट होने से आग लग गई। घटना 18 अक्टूबर, शनिवार सुबह 7:00 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुई। जहाज अदन से लगभग 113 समुद्री मील दूर जिबूती जा रहा था। जहाज पर मौजूद 23 भारतीय क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया।

विस्फोट के बाद अनियंत्रित हो गया। जहाज का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा आग की चपेट में आ गया। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। जांच जारी है।

घटना के बाद, यूरोपीय यूनियन नेवल फोर्स ने तुरंत खोज और बचाव अभियान चलाया।

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply