भारत समेत दुनियाभर में साल 2026 का आगाज हो चुका है। दिल्ली में इंडिया गेट पर लोगों ने काउंटडाउन के साथ नए साल का स्वागत किया, जबकि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच जश्न मनाया गया।
सबसे पहले न्यूजीलैंड ने 2026 में एंट्री की, जहां ऑकलैंड के स्काई टावर पर भव्य आतिशबाजी हुई। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर जश्न मनाने 10 लाख लोग पहुंचे। जापान, चीन, सिंगापुर, UAE, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में आतिशबाजी की गई। अलग-अलग टाइम जोन के कारण भारत से पहले 29 देशों में 2026 का स्वागत हुआ।
नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम में नए साल के जश्न के दौरान ऐतिहासिक वोंडेल चर्च में आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया।
दुनियाभर में नए साल के जश्न की तस्वीरें...
अमेरिका
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नए साल का उत्सव मना। लोगों पर 1 टन से ज्यादा रंगीन कागज बरसाए गए।
न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में ‘बॉल ड्रॉप’ के साथ नए साल का आगाज किया गया। अमेरिका इस साल अपनी आजादी के 250 साल पूरे करेगा।
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नए साल का जश्न मनाने के लिए 10 लाख लोग जुटे।
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित 'वॉशिंगटन स्मारक' के पास आतिशबाजी।
ब्राजील
ब्राजील के रियो डी जनेरियो में कोपाकबाना बीच पर नए साल के जश्न के दौरान आतिशबाजी।
रियो डी जनेरियो में न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीर।
ब्राजील के समुद्री तट पर न्यू ईयर सेलिब्रेट करती दो लड़कियां।
ब्रिटेन
ब्रिटेन में टेम्स नदी के किनारे मौजूद लंदन आई पर शानदार आतिशबाजी कर नए साल का स्वागत किया गया।
लंदन आई पर रंगबिरंगी आतिशबाजी की तस्वीर।
फ्रांस
पेरिस में एफिल टावर पर नए साल के स्वागत में हुई आतिशबाजी की तस्वीर।
पेरिस में चैंप्स एलिसीज एवेन्यू पर नए साल के जश्न की तस्वीर।
जर्मनी
जर्मनी के बर्लिन में नए साल के जश्न के दौरा ब्रैंडेनबर्ग गेट के ऊपर आतिशबाजी हुई।
जर्मनी में ब्रैंडेनबर्ग गेट के ऊपर आतिशबाजी की तस्वीर।
जर्मनी के बर्लिन में रीचस्टैग बिल्डिंग के कांच के गुंबद के ऊपर आतिशबाजी।
नीदरलैंड्स
नीदरलैंड्स में नए साल के जश्न के दौरान वोंडेल चर्च में आग लग गई, जिससे 154 साल पुराना चर्च टावर पूरी तरह ढह गया।
UAE
दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में आतिशबाजी हुई। लाइट और साउंड शो से पूरी बिल्डिंग जगमगा उठी।
नए साल के मौके पर बुर्ज खलीफा पर लेजर लाइटिंग और आतिशबाजी की फुटेज।
चीन
चीन के बीजिंग में न्यू ईयर सेलिब्रेशन इवेंट के दौरान ड्रोन और लेजर शो किए गए।
चीन में न्यू ईयर के स्वागत पर जमकर आतिशबाजी हुई।
सिंगापुर
सिंगापुर में बीच पर आतिशबाजी के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया।
साउथ कोरिया
साउथ कोरिया में घंटी बजाकर नए साल के आगाज का ऐलान किया गया।
साउथ कोरिया में नए साल के मौके पर आतिशबाजी हुई।
जापान
जापान ने टोक्यो खाड़ी में आतिशबाजी के साथ 2026 का जश्न मनाया।
ऑस्ट्रेलिया
सिडनी हार्बर पर नए साल के स्वागत में जमकर आतिशबाजी हुई।
यारा नदी मेलबर्न शहर के बीचों-बीच से गुजरती है और न्यू ईयर सेलिब्रेशन का सबसे बड़ा सेंटर पॉइंट मानी जाती है।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर ने 2026 का स्वागत डाउनटाउन में आतिशबाजी के साथ किया। यह आतिशबाजी देश की सबसे ऊंची इमारत स्काई टावर से हुई।
भारत में नए साल के जश्न की तस्वीरें...
दिल्ली स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में रात 12 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में पर्यटकों ने बर्फ के बीच मौज-मस्ती करते हुए नए साल का स्वागत किया।
राजस्थान के उदयपुर में देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों ने नाच-गाने के साथ 2026 का स्वागत किया।
पंजाब के अमृतसर में 2026 का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोल्डन टेंपल पहुंचे।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लोगों ने डांस, म्यूजिक और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।
गुजरात के सूरत में आधी रात लोग सड़कों पर नए साल का जश्न मनाने निकले।
हैप्पी न्यू ईयर
courtesy:www.bhaskar.com
0 comments