नफ़रत छोड़ो भारत जोड़ो कार्यक्रम 10 नवंबर को पहुंचेगा बनारस

 

वाराणसी  : देश के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर “मौजूदा समय में भारतीयों के शिक्षा, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक स्तर एवं बुनकरों की भागीदारी” को सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक संगठन आल इण्डिया कौमी तंजीम के तत्वाधान में “नफरत छोड़ो – भारत जोड़ो”, सदभावना सम्मेलन दिनांक 10 नवम्बर सन् 2021 को समय : 11:00 बजे, दिन, स्थान – एन आई बनारस लान कज्जाकपुरा (जी०टी०रोड) वाराणसी पर आयोजित किया गया है।

उक्त बातों की जानकारी अशफाक नगर कमच्छा भेलूपुर वाराणसी स्थित सदभावना सम्मेलन के कैंप कार्यलाय पर एक पत्रकार वार्ता में देते हुए हाजी डा० महफूज़ आलम अंसारी एडवोकेट, राष्ट्रीय संयोजक -  बुनकर बचाओ आन्दोलन एवं हाजी तौफीक कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष आल इंडिया जमीतुल कुरैश यूथविंग तथा सदभावना सम्मेलन के आयोजक वकील अहमद अंसारी ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि उक्त सदभावना सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री तारिक अनवर साहब,
पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं राष्ट्रिय अध्यक्ष आल इण्डिया कौमी तंजीम व राष्ट्रिय महासचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, व माननीय श्री उदित राज, पूर्व सांसद भारत सरकार, व विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री प्रो० असगर अली अंसारी, (बी०एच०यु०) व श्री प्रोफेसर ताबिर कलाम (बी०एच०यु०) व श्री डॉ० अब्दुस्सलाम अंसारी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार (बी०एच०यु०) व श्री अशोक कुमार उपाध्याय एडवोकेट, अधयक्ष - सेन्ट्रल बार एसोसिएशन वाराणसी व श्री अशोक कुमार एडवोकेट, उपाध्य्क्ष – दी बनारस बार एसोसिएशन वाराणसी व श्री कन्हैय्या लाल पटेल, एडवोकेट, महामंत्री – सेंट्रल बार एसोसिएशन एवं श्री गोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा, हिस्सा लेंगे | सदभावना सम्मेलन का उद्घाटन विशिष्ठ अतिथि श्री लियाकत अली अफाकी, एडिशनल कमिश्नर इनकम टैक्स वाराणसी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाज सेवी श्री हाजी अब्दुल अजीज अंसारी द्वारा एवं संचालन हाजी डा० महफूज़ आलम अंसारी एडवोकेट, राष्ट्रिय संयोजक - बुनकर बचाओ आन्दोलन द्वारा एवं कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत हाजी तौफीक कुरैशी के संयोजक मंडल के पदाधिकारियों द्वारा तथा कार्यक्रम के आयोजक वकील अहमद अंसारी द्वारा अभिवादन प्रस्तुत किया जाएगा | 

0 comments

Leave a Reply