रूस का यूक्रेन पर 242 ड्रोन और 35 मिसाइलों से हमला; जेलेंस्की बोले- हमले 4 की मौत, दर्जनों घायल

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई इलाकों पर गुरुवार रात बड़ा हवाई हमला किया। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक हमले में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

जेलेंस्की ने बताया कि रूस ने 242 ड्रोन, 13 बैलिस्टिक मिसाइलें, एक ओरेशनिक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल और 22 क्रूज मिसाइलें दागीं।

हमले के बाद कई इलाकों में बिजली और हीटिंग सप्लाई बाधित हुई है। जेलेंस्की ने कहा कि हालात सामान्य करने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है और एनर्जी स्टाफ की बैठक बुलाकर मरम्मत और संसाधनों की समीक्षा की जाएगी।

हमले में यूक्रेन स्थित कतर दूतावास की एक इमारत भी ड्रोन की चपेट में आई।

 

 

courtesy:www.bhaskar.com

0 comments

Leave a Reply