बिहार में एक अप्रैल से लागु हो जायेगा सिंगल विंडो सिस्टम, लालफीताशाही खत्म हो जाएगी -सैयद शाहनवाज हुसैन
मुजफ्फरपुर : (एशिया टाइम्स /ग़ज़नफर इकबाल ) एम .एस .एम .ई विकास संस्थान द्वारा आयोजित प्रचार एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर स्थित एक निजी होटल में किया गया,इस कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया,वे मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उद्यमी,भावी उद्यमियों तथा नौजवानों को उद्योग मंत्रालय की योजनाओं और नीतियों से अवगत कराना था
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की अब लाइसेंसिंग,एन .ओ. सी और सर्टिफिकेशन के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू की जाएगी, उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था एक अप्रैल से क्रियान्वित हो जाएगी,इस व्यवस्था के तहत अब किसी को भी सिर्फ एक जगह अपना आवेदन देना होगा, पोर्टल पर सब-कुछ अपडेट रहेगा, विभाग और मंत्रालय के लोग भी इसका स्टैट्स देख पायेंगे, लोगों को लालफीताशाही और बाबुओं से छुटकारा मिल जाएगा, उद्योग लगाने में सहुलियत होगी,उन्होंने कहा के नऐ उद्योग लगाने से प्रदेश में विकास होगा, रोजगार बढ़ेगा, संसाधनों का उपयोग होगा, इसके लिए मंत्रालय हर स्तर से प्रयासरत है.
उधमियों को किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए विभागीय स्तर से सबको निर्देश दिए गए हैं,उन्होंने मोतीपुर में बन रहे मेगा फूड पार्क और चंपारण में बन रहे टेक्स्टाइल पार्क का भी जिक्र किया,इस बीच कार्यक्रम में भाग लेने समस्तीपुर से आई एक महिला उद्यमी नजमुन निशा ने खिलौना बनाने के अपने काम से मंत्री को अवगत कराया और इसके लिए एक सुक्ष्म उद्योग लगाने के लिए मदद मांगी, मंत्री ने आश्वासन दिया और विस्तृत जानकारी विभाग में देने को कहा,कार्यक्रम में भाग लेने आए बाकी उधमियों ने भी अपनी बात रखी.
मुजफ्फरपुर के औद्योगिक क्षेत्र बेला में जलजमाव की समस्या और क्षेत्र के विकास के लिए भी मंत्री ने आवंटित राशि का जिक्र किया,गोरतलब है की वाणिज्य और होलसेल मंडी के लिए यह बिहार का दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है,उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर चल रहे योजनाओं और कार्यक्रमों का भी जिक्र कियाइस कार्यक्रम में एम्एसएमई के ज्वाइंट डायरेक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह, डायरेक्टर प्रदीप कुमार,लघु उद्योग भारती के श्याम सुंदर भीमसेरीया, उत्तर बिहार उद्यमी संघ के अध्यक्ष अनुपम कुमार, एम्एसएमई मुजफ्फरपुर ईकाई के सिद्धेश्वर कुमार झा तथा विभिन्न उद्योग संघ और ईकाई से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे

0 comments