उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो मरे
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सड़क हादसे में दो मरे
बुलंदशहर 05 जनवरी : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अलीगढ़ जिले के गवाना थाना क्षेत्र के गांव नेहा रावल नगरिया निवासी प्रमोद (28) डिबाई क्षेत्र के गांव औरंगाबादकसेर में आया था। सोमवार रात वह रिश्तेदार खडक सिंह (30) के साथ बाइक से गाँव की ओर लौट रहा था कि छोड़ा नदी के पुल पर डिबाई की ओर से तेज गति से आते एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी डिबाई वंदना शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर डिबाई थाने में मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

0 comments