महोबा में राज्य के मुख्य सचिव के चचेरे भाई के अपहरण का असफल प्रयास

महोबा में राज्य के मुख्य सचिव के चचेरे भाई के अपहरण का असफल प्रयास

महोबा 30 दिसम्बर | उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली इलाके में आज राज्य के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी के चचेरे भाई के अपहरण का प्रयास किया गया लेकिन पुलिस की तत्परता से बदमाश सफल नहीं हो सके । पुलिस उपाधीक्षक कालू सिंह ने यहां कहा कि मुख्य सचिव के चचेरे भाई राज किशोर तिवारी कहीं जा रहे थे । राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास उनके पास एक स्कार्पियो कार रूकी जिसमें से उतरे पांच छह बदमाशों ने उन्हें जबरदस्ती कार में बैठा लिया ।चालक तेजी से कार भगाने लगा तो पुलिस को शक हुआ। उसने कार का पीछा किया । पुलिस को पीछे आता देख बदमाश कार से उतर कर भाग गये । पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है तथा कार जब्त कर ली है ।अपहरण के पीछे पारिवारिक और संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है ।

0 comments

Leave a Reply