लखनऊ | योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाने के दिये निर्देश

लखनऊ | योगी आदित्यनाथ ने चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाने के दिये निर्देश

लखनऊ | मुख्यमंत्री ने कोविड चिकित्सालयों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि विशेषज्ञ चिकित्सक कोविड वाॅर्ड में नियमित राउण्ड लें। अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरण तथा आक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता रहे।

उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में निरन्तर जागरूक किया जाए। इस कार्य में विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाए।

इसकी वैक्सीनेशन के सम्बन्ध में समयबद्ध ढंग से कार्यवाही की जाए। इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर संचालित गतिविधियों की गहन माॅनिटरिंग करते हुए वैक्सीन की स्टोरेज, कोल्ड चेन तथा ट्रांसर्पोटेशन के सम्बन्ध में सभी प्रबन्ध समय से किए जाएं। उन्होंने वैक्सीनेर्टस के प्रशिक्षण कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को गुणवत्तापरक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने मेडिकल काॅलेज विहीन प्रदेश के 16 जिलो में मेडिकल काॅलेज की स्थापना के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में मेडिकल काॅलेजों की स्थापना से जनता को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आर के तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई तथा सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद , प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

0 comments

Leave a Reply