सिलेबस परीक्षा पूर्व पूरा हो और नोट्स तैयार हो ताकि रिविजन किया जा सके - डाक्टर आसिम ज़फ़र
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान न्यु गैलेक्सी ट्यूटोरियल्स के संचालक डाक्टर आसिम ज़फ़र का कहना है कि उनके यहां इंटरमीडिएट और डिग्री के क्षात्रों को वार्षिक परीक्षा से एक-दो महीने पहले ही सिलेबस पूरा करा दिया जाता है ताकि नोट्स को रिवाइज किया जा सके और कठिन प्रश्नों तथा संख्यात्मक से जुड़े जटिल प्रश्नावली को कंठस्थ किया जा सके,उनका मानना है के परीक्षा के समय बच्चे भयभीत रहते हैं और अंत समय तक सिलेबस पूरा नहीं होने की वजह से आत्मविश्वास में कमी आती है,
परीक्षा के दबाव के कारण एकाग्रता में भी कमी आती है इसलिए ऐडमिशन के समय से ही टारगेट बनाकर सिलेबस को पूरा करा दिया जाता है, कमज़ोर बच्चों और देर से ऐडमिशन लेने वाले बच्चों को विशेष तौर पर फोकस किया जाता है और आवश्यकतानुसार अलग से साप्ताहिक क्लास लेने की व्यवस्था की जाती है,बच्चों को अपडेट करने और कमियों को चेक करने के लिए मंथली टेस्ट का आयोजन भी किया जाता है
इससे बच्चों में शुरू से ही परीक्षा को लेकर जो दबाव रहता है वह कम होता जाता है साथ ही पढ़ाये गये चैप्टर्स का आकलन भी हो जाता है, बच्चों को खुद भी अपनी कमियों को पूरा करने में मदद मिलती है,न्यु गैलेक्सी ट्यूटोरियल्स में केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय की कोचिंग मैट्रिक, इंटरमीडिएट और डिग्री के क्षात्रों को दी जाती है,साथ ही इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिला की तैयारी भी होती है, इसकी अलग से व्यवस्था है,
डाक्टर आसिम ज़फ़र स्वयं ही इन दिनों विषयों को पढ़ाते हैं, यह संस्थान करीब 30 वर्षों से चल रहा है, बीच में कुछ समय के लिए वह झारखंड चले गए थे, वहां उनको किसी शैक्षणिक संस्थान में बहाल कर लिया गया था, लेकिन सेवानिवृत्त के फौरन बाद ही उन्होंने अपने संस्थान न्यु गैलेक्सी ट्यूटोरियल्स को पुनर्स्थापित कर लिया,उनका कहना है के हमने दो जेनेरेशन को शिक्षा दी है,जो खुद यहां पढ़ चुके हैं अब उनके बच्चे भी यहां आ रहे हैं,उनका कहना है के कोई चैप्टर या विषय बच्चों को तब ही मुश्किल लगता है जब उसको ठीक से और बेसिक तौर पर नहीं समझाया जाता, बच्चों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी और प्रतिस्पर्धा की भावना भी आनी चाहिए, खासतौर से माता-पिता को भी इसपर ध्यान देना चाहिए और बच्चों की पढ़ाई की समीक्षा भी करनी चाहिए, कोई कमी पाये जाने पर संस्थान से सम्पर्क करना चाहिए ताकि बच्चे का ठीक से गाईडेंस हो सके,न्यु गैलेक्सी ट्यूटोरियल्स का संचालन अपने पक्की सराय चौक स्थित ज़फ़र मंजिल आवास पर ही करते हैं

0 comments