मुजफ्फरपुर में नूडल्स फैक्ट्री में ब्लास्ट, धमाके से हिल गया पूरा शहर
मुजफ्फरपुर : ( एशिया टाइम्स /ग़ज़नफर इकबाल की रिपोर्ट ) बेला औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे भीषण हादसा हो गया,नूडल्स फैक्ट्री का ब्यालर फटने से फैक्ट्री तबाह हो गयी,सारे उपकरण जलकर राख हो गए.
धमाका इतना तेज़ था के पूरे शहर में इसकी आवाज़ गूंज गई, लगा जैसे धरती हिल गई और भुकंप आया हो,लोग कुछ समझ नहीं पाए, फैक्ट्री के आसपास के लोग बेला औद्योगिक क्षेत्र की ओर दौड़ पड़े.
वहां पाया के फैक्ट्री में आग लगी है, फैक्ट्री के ज्यादातर हिस्से ब्लास्ट के कारण उड़ गए थे,छत गायब थी और आसमान दिखाई दे रहा था,हर तरफ चीख पुकार मची थी, हादसा इतना दर्दनाक था के बहुत से मज़दूरों का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था,खून से लथपथ मजदूर मदद के लिए आवाज दे रहे थे, फ़ौरन ही मेडिकल विभाग और फायर स्टेशन की टीमें दमकल और एम्बुलैंस के साथ पहुंच चुके थे, जिला प्रशासन और संबंधित थाने के कर्मचारी भी राहत और बचाव कार्य में जुटे थे.
जिला प्रशासन और उद्योग विभाग के अफसर भी घटना पर पहुंच घायलों को उपचार के लिए जल्दी जल्दी कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल और सदर अस्पताल भेज रहे थे, निजी और स्वास्थ्य विभाग के सभी एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे थे,
भीड़ काफी हो चुकी थी, छुट्टी का दिन और सुबह का समय होने से सड़क पर जाम की समस्या नहीं थी जैसा कि आम दिनों में देखने को मिलता है,
हादसे की बात सुनकर आम लोग भी घटना-स्थल पर लगातार पहुंच रहे थे, खबर लिखे जाने तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन स्थानीय नागरिकों और विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है के मौत का आंकड़ा 50 के करीब है, रविवार होने की वजह से बहुत से मजदूर छूट्टी पर थे, फैक्ट्री में ज्यादातर कर्मचारी और मजदूर शहर के सटे बाहरी इलाके और गांव के ही थे,
ऐसा माना जा रहा है कि फैक्ट्री का संचालन राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी के एक स्थानीय कद्दावर नेता कर रहे थे,
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुआवजे के तौर पर परिजनों को 4 -4 लाख देने की घोषणा की है, साथ ही उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं,

0 comments