ट्रैफिक नियम की अनदेखी आपकी जेब पर पद सकती है भारी- 1000 लोगों का किया ई-चालान

ट्रैफिक नियम की अनदेखी आपकी जेब पर पद सकती है भारी- 1000 लोगों का किया ई-चालान

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 1000 लोगों का आज ई-चालान किया।

पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में लखनऊ शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट,तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।

उन्होंने बताया कि इस दौरान इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा सबसे अधिक दो पहिया वाहन पर हेलमेट न/न लगाने वाले
347, तीन सवारी बैठाने पर 29 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 255 और गलत दिशा में चलने वाले 57 लोगों के अलावा चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 86 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलों में 130 से अधिक लोगों के चालान किए गये ।

प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान एक वाहन सीज किया गया । पुलिस ने जुर्माने के तौर पर चार लाख 67 हजार 990 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूले गये।

 

0 comments

Leave a Reply