UPPSC PCS 2018 Cut Off: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया पीसीएस 2018 परीक्षा की मार्कशीट और कटऑफ अंक, उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर जाकर करें चेक
UPPSC PCS 2018 Cut Off: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस-2018 में चयनित अभ्यर्थियों का पदवार एवं श्रेणीवार कटऑफ अंक मंगलवार को जारी कर दिया। यह अंक और मार्कशीट आयोग ने UPPSC की अधिकारी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया हैं।
जो भी उम्मीदवार इन अंकों और मार्कशीट का इंतजार कर रहे थे, वे अब UPPSC की अधिकारी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवारों को परिणाम देखने के लिए रजिस्ट्रेशन संख्या और जन्म तिथि सहित अन्य डिटेल्स को एंटर करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह मार्कशीट के अंक और कटऑफ के लिए विंडो 25 जनवरी 2021 तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद लिंक को डिएक्टीवेट कर दिया जाएगा।
उसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर 160 महिला अभ्यर्थियों को 5 अक्टूबर 2019 को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया। 18 से 22 अक्टूबर 2019 तक मुख्य परीक्षा हुई जिसका परिणाम 23 जून 2020 को जारी हुआ। 15 जुलाई से 25 अगस्त 2020 तक इंटरव्यू हुआ था।
कुल 988 पदों के लिए 2669 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। परीक्षा नियंत्रक अरविंद मिश्र की ओर से जारी सूचना के मुताबिक कटऑफ अंक 25 जनवरी तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी पीसीएस परीक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in को भी देख सकते हैं।

0 comments