जामिया नगर में Startup Summit 2020 का हुआ आयोजन, एक दर्जन से अधिक उद्यमी हुए सम्मानित ,देश में Enterprenureship विकसित करने का लिया संकल्प
हमारी यह कोशिश तबतक जारी रहेगी जब हमारे बच्चे ,आगे चल कर क्या बनोगे के सवाल पर यह कहने लग जाएँ कि मैं भविष्य में Enterprenure बनूंगा / शाहिद रज़ा

नई दिल्ली : ( एशिया टाइम्स /अशरफ अली बस्तवी ) देश के युवाओंमें उद्यमिता (Enterprenureship) का रझान विकसित करने के लिए जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल में देशवासियों से आग्रह किया है कि भारत में बने उत्पादों के इस्तेमाल का लें संकल्प वहीँ जामिया नगर के कामयाब उद्यमियों ने भी एक संकल्प लिया है कि हम नये साल में अपने मोहल्ले और पड़ोस में रहने वाले युवाओं को कामयाब उद्यमी बनने के गुण सिखायेंगे और यह मुहिम देश के कोने कोने तक लेजायेंगे .
इसी कड़ी में अबुल अफ़ज़ल एन्क्लेव जामिया नगर में स्थित मिल्ली मॉडल स्कूल में Startup Summit 2020 का आयोजन किया गया ,जिसमें खास तौर से जामिया नगर में रहनेवाले एक दर्जन से अधिक कामयाब Enterprenures ने अपने कामयाबी के सफ़र को साझा किया . इस कार्यक्रम का आयोजन ‘साथी परिवार ‘ ने किया था . इस अवसर पर उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया .

Enterprenure , Socio Political activist Pervez Mohammad is Sharing his views
जामिया मिल्लिया इस्लामिया को पहलू में बसे जामिया नगर की पहचान देश भर में एक शिक्षित मुस्लिम कालोनी के तौर पर होती है , यहाँ की खूबी यह है कि इस कालोनी में तीन इनकम ग्रुप के लोग एक साथ रहते हैं एक ही गली में कोई उद्यमी है तो अगली ही बिल्डिंग में कोई प्रोफेसर साहब का नशेमन है और आगे बढ़ें तो कोई प्लम्बर भी उसी गली का निवासी मिल जायेगा , गुणों से भरपूर यह मिश्रित समाज ही इस इलाके की ताक़त है .
प्रोग्राम संयोजक शाहिद रज़ा बताते हैं कि इस प्रोग्राम का मकसद नई नस्ल में Enterprenureship की सोच विकसित करना है ताकि हमारे युवा भविष्य के उद्यमी बनें , समाज में उद्यमी बनने का ट्रेंड बढ़े , कोई भी व्यक्ति या समाज जब आर्थिक तौर पर आजाद होता है तभी उसमे नई सोच जन्म लेती है .
आर्थिक तंगी का शिकार समाज कुछ नया नहीं सोच सकता और आर्थिक आजादी Enterprenureship से ही आ सकती है .
उन्हों ने बताया कि हम हर हफ्ते एक कामयाब उद्यमी से इंटरव्यू करेंगे और उसे सोशल मीडिया के द्वारा लोगों तक पहुंचाएंगे .
हमारा असल काम Enterprenureship के प्रति लोगों को जागरूक करना है हमारी यह कोशिश तबतक जारी रहेगी जब हमारे बच्चे ,आगे चल कर क्या बनोगे के सवाल पर यह कहने लग जाएँ कि मैं भविष्य में Enterprenure बनूंगा , इसके लिए जल्द ही जामिया नगर में एक ऐसा सेंटर स्थापित किया जायेगा जहां कोई भी व्यक्ति अपने Enterprenureship आईडिया को दे सकता है और सुझाव ले सकता है .

0 comments