73 अमेरिकी सांसदों ने बिडेन से ट्रम्प की इजरायल समर्थक नीतियों को वापिस लेने का आग्रह किया
पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया था कि पूर्वी यरूशलम में राजधानी बनाकर फ़िलिस्तीनी राज्य स्थापित करना चाहिए
70 से ज़्यादा हाउस डेमोक्रेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन से फिलिस्तीन पर इजरायल के कब्जे से संबंधित ट्रम्प प्रशासन की नीति को वापिस लेने का आग्रह किया है। इस नीति में दो-राज्य समाधान के लिए समर्थन भी शामिल है।
पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने सुझाव दिया था कि पूर्वी यरूशलम में राजधानी बनाकर फ़िलिस्तीनी राज्य स्थापित करना चाहिए। बुधवार को 73 डेमोक्रेट्स ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर, बिडेन प्रशासन से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस नीति को औपचारिक रूप से वापस लेने की मांग की है।
सनद रहे कि इज़राईल ने राष्ट्रपति ट्रम्प की इस नीति की सराहना की थी, जबकि फ़िलिस्तीनी नेताओं ने इस नीति को यह कहकर ठुकरा दिया था कि यह इज़राईल की तरफ़ झुकी हुई है।

0 comments