BREAKING : दिल्ली में G20 समिट शुरू

नई दिल्ली में आज यानी 9 सितंबर को G20 समिट का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G20 समिट के भाषण की शुरुआत मोरोक्को के भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए की।

उन्होंने कहा दुख की घड़ी में हम उनके साथ हैं। इसके बाद PM ने अफ्रीकन यूनियन को G20 का परमानेंट मेंबर बनाने का प्रस्ताव पास किया। इस पर समिट में पहुंचे अफ्रीकन यूनियन के हेड ने अजाली असोमानी ने PM को गले लगा लिया।

PM ने अपने भाषण में ये भी कहा कि विश्व में विश्वास का संकट पैदा हो गया है। 21वीं सदी दुनिया को नई दिशा देने वाली है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष को रिसीव किया। PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का गले लगाकर स्वागत किया।

वहीं, बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में जानकारी दी। शिखर सम्मेलन की शुरुआत फोटो सेशन के साथ होगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वेलकम स्पीच देंगे।समिट में शामिल होने के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान आज सुबह भारत पहुंचे हैं। वहीं, कल देर शाम भारत आए अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे मोदी से मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंचे।

ये राष्ट्राध्यक्ष नहीं आए
G20 की इस बेहद अहम समिट में कुछ अहम देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है

रूस-यूक्रेन युद्ध पर दोनों पक्षों में सहमति पर सस्पेंस

 
पिछले जी-20 समिट में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर सदस्य देशों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। तब रूस और चीन ने अपने आप काे युद्ध के बारे में की गई टिप्पणियों से अलग कर लिया था। एजेंसी के मुताबिक यही चुनौती फिलहाल भारत के सामने भी है। न्यूज एजेंसी कि रिपोर्ट्स के मुताबिक घोषणा पत्र में यूक्रेन जंग को लेकर अभी तक कोई आम सहमति नहीं बन पाई है।

वहीं, जी-20 के घोषणा पत्र में भारत के मुख्य मुद्दों को शामिल किया जा रहा है। कर्ज में फंसे देशों की मदद के लिए जी-20 देश 5% योगदान देने पर स​ह​मति दे सकते हैं। जी-20 की पिछली बैठक में इन देशों ने इस बारे में 3900 से अधिक प्रतिबद्धताएं की थीं, उनमें से लगभग 67% ही पूरी हो पाईं। आर्थिक अपराधियों को एक दूसरे के सुपुर्द करने पर भी सहमति होती दिख रही है। कानूनी दस्तावेज को अंतिम रूप देंगे।

ऋषि को ‘जय सियाराम’, मंत्री बोले- हम आपका स्वागत दामाद के रूप में भी कर रहे

 
ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जय सियाराम के उद्घोष के साथ किया। साथ ही कहा- ‘हम आपका स्वागत भारत के दामाद के रूप में भी कर रहे हैं।’ इसके बाद सुनक ने कहा- मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं।

चुनौतीपूर्ण समय में अध्यक्षता मिली

 
समिट शुरू होने से पहले G20 शेरपा अमिताभ कांत ने कहा- भारत को इस संगठन की अध्यक्षता चुनौतीपूर्ण समय में मिली है। दुनिया आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रही है। कांत ने आगे कहा- भारत ने महसूस किया कि हमें अपनी अध्यक्षता 'वसुधैव कुटुंबकम'- दुनिया एक परिवार है की थीम के साथ शुरू करनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की अध्यक्षता समावेशी, निर्णायक और महत्वाकांक्षी होनी चाहिए। हम इस पर खरे उतरे हैं।

G20 से जुड़े दूसरे अहम ​​अपडेट्स

  • G20 समिट के डिनर के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और एचडी देवेगौड़ा को भी न्योता भेजा गया है। देवेगौड़ा ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया।
  • भारत आने से पहले स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए। उनकी जगह वाइस प्रेसिडेंट नादिया कैल्विनो सांतामारिया और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस समिट में शामिल होंगे।
  • चीन और यूरोपियन यूनियन ने अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करने के लिए भारत का समर्थन किया है।
  • भारतीय वायुसेना ने चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर चल रही त्रिशूल एक्सरसाइज को रोक दिया है। राफेल, सुखोई, मिग, मिराज और चिनूक जैसे फाइटर्स को G20 समिट की सुरक्षा में तैनात कर दिया गया है।

फाल्कन अवाक्स एयरक्राफ्ट से एयरफोर्स करेगा निगरानी

  • रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली समेत देशभर के एयर स्पेस पर नजर रखने के लिए अपने फाल्कन अवाक्स एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करेगी। इसे आकाश की आंख कहा जाता है।
  • दिल्ली के आसपास बने एयरपोर्ट हिंडन एयरबेस, अंबाला, सिरसा, भटिंडा डिफेंस एयरबेस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एयरफोर्स ने फाइटर जेट राफेल, एंटी ड्रोन सिस्टम के अलावा 70 से 80 किलोमीटर दूर तक टारगेट हिट करने वालीं मिसाइलें तैनात की हैं।
  • किसी अनजान एयरक्राफ्ट या मिसाइल का पता लगाने के लिए एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं। एयरफोर्स का पहला स्वदेशी सर्विलांस विमान 'नेत्र' दिल्ली रीजन के एयर स्पेस की निगरानी करेगा।
  • इमरजेंसी में NSG के ऑपरेशन के लिए भारत मंडपम के पास हेलिकॉप्टर तैनात हैं। 200 से ज्यादा कमांडो को ऐसे ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी गई है।

G20 शिखर सम्मेलन के इकलौते कल्चरल इवेंट में भारतीय‎ संगीत की समृद्ध विरासत व ताकत‎ दर्शाने के लिए भारत संगीत दर्शनम्‎ कार्यक्रम होगा। ‘गांधर्व‎ आतोद्यम’ नाम का यह कार्यक्रम तीन ‎घंटे का होगा। इसमें हिंदुस्तानी संगीत,‎ कर्नाटक संगीत और भारतीय लोक‎संगीत में इस्तेमाल होने वाले सभी‎ पारंपरिक वाद्यों (ट्रेडीशनल इंस्ट्रूमेंट्स) को एक साथ पेश‎ किया जाएगा।‎

78‎ कलाकार भारत के 78 पारंपरिक वाद्य‎ बजाएंगे। 78 वाद्यों में 34 हिंदुस्तानी, 18‎ कर्नाटक व 26 लोक संगीत के वाद्य‎ शामिल हैं।‎ इसमें फिल्मी धुन का इस्तेमाल‎ नहीं होगा। समापन पर सभी 78 वाद्य यंत्रों के साथ मिले सुर मेरा तुम्हारा बजाया जाएगा।



0 comments

Leave a Reply