सऊदी कैबिनेट ने पर्यटन के क्षेत्र में सऊदी अरब की बड़ी कामयाबी की सराहना की

सऊदी अरब अब 10 स्थान ऊपर 33 वें स्थान पर पहुंच गया है

जद्दाह : (एशिया टाइम्स / एसपीए ) दो पवित्र मस्जिदों के कस्टोडियन किंग सलमान की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर अल-सलाम पैलेस में कैबिनेट की बैठक में  सऊदी अरब द्वारा पर्यटन क्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित करने पर सराहना की.

सऊदी अरब 10 स्थान ऊपर 33 वें स्थान पर पहुंच गया है ।  विश्व आर्थिक मंच (WEF)  के अनुसार सऊदी अरब यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में  2019 की तुलना में, 2021 में बेहतर स्थान हासिल किया है .

सऊदी प्रेस एजेंसी (एसपीए) को  दिए एक बयान में, राज्य मंत्री, कैबिनेट के सदस्य और मीडिया के कार्यवाहक मंत्री डॉ एस्सम बिन साद बिन सईद ने कहा कि कैबिनेट ने सऊदी अरब की विदेश नीति के हालिया प्रयासों को आगे बढ़ाया  , जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के साथ सहयोग को मजबूत करना है। उन्हों ने कहा इस से  विश्व पटल पर सऊदी अरब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद मिली है .

कैबिनेट ने किंग सलमान पार्क में रॉयल आर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य की शुरुआत की सराहना की, जो रियाद में संस्कृति और कला का प्रमुख होगा, और सऊदी विजन 2030 के लक्ष्यों में से एक को प्राप्त करने में अहम् होगा .

0 comments

Leave a Reply