IMPAR का पहला स्थापना दिवस 10 अप्रेल को : अध्यक्ष Dr. MJ KHAN ने सभी मेंबर्स को लिखा पत्र , आगे के सफ़र की रूप रेखा पर होगा मंथन
इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर दिल्ली में सुबह 9 :30 बजे से दोपहर 2:30 तक चलेगा प्रोग्राम
नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स न्यूज़ डेस्क ) कोई भी संगठन जब अपना स्थापना दिवस मनाता है तो वह पहले दिन की गई प्रतिबधता और अपने अचीवमेंट का ईमानदारी से जाएज़ा लेता है . अपने अन्दर आगे के सफ़र को तय समय में मुकम्मल करने का नया जोश और जज्बा भरता है .
इसी मकसद से IMPAR ने अप्रेल की 10 तारिख को अपना पहला स्थापना दिवस मनाने का एलान किया है . IMPAR के अध्यक्ष Dr. MJ KHAN ने यह सूचना सोशल मीडिया पर शेयर की है .

प्रोग्राम इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर दिल्ली में सुबह 9 :30 बजे से दोपहर 2:30 तक चलेगा .
आप को बता दें कि Covid -19 के चलेंजों से निमटने के लिए पिछले साल 10 अप्रेल 2020 को कुछ मुस्लिम बुध्जिवियों ने एक ऐसा प्लेटफार्म बनाया जिसका बुनियादी काम हिन्दुस्तानी मुसलमानों के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन करना और समय की मांग के अनुसार सामाजिक सुधार की जानिब उनकी तवज्जो दिलाना था जिसका नाम Indian Muslims for Progress & Reforms रखा गया .
कम शब्दों में इसे IMPAR कह कर पुकारा जाता है IMPAR की स्थापना का एक साल जोश और जज़्बे से भरा रहा , इसने कई फ्रंट पर काम किया है . जिले स्तर से लेकर विश्व पटल पर इस ने अपनी पहुंच बनाई है मीडिया में इसके कार्यों की लगातार चर्चा रही .
अध्यक्ष Dr. MJ KHAN IMPAR के पहले स्थापना दिवस को लेकर काफी एक्टिव हैं उन्हों ने अपने सभी मेम्बेर्स के नाम लिखे निमंत्रण पत्र में सभी से पहले IMPAR Foundation Day Celebrations में शिरकत की अपील की है .


0 comments