सऊदी अरब में 'बिहार अंजुमन' कार्यक्रम में कांग्रेस नेता हिदायत जेंटिल गेस्ट ऑफ़ हॉनर होंगे

रियाद /नई दिल्ली : (एशिया टाइम्स) सऊदी अरब में रहने वाले बिहारवासियों के संगठन बिहार अंजुमन का वार्षिक कार्यक्रम 12 मई को देश की राजधानी रियाद में "शामे  बिहार" के नाम से हो रहा है, जिसमें सऊदी अरब में रहने वाले बिहार निवासी शरीक हो रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

बिहार एसोसिएशन का यह सातवां वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें बिहार के समस्तीपुर से कांग्रेस के उभरते हुए नेता और दिल्ली कांग्रेस में सोशल मीडिया के अध्यक्ष हिदायत जेंटिल को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है.


बिहार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल फरह ने  कहा कि बिहार एसोसिएशन का मकसद सऊदी अरब में रह रहे बिहारवासियों को एकजुट रखना, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करना और देश के सुधार और विकास के संघर्ष में शामिल होना है. 


वार्षिक कार्यक्रम का बहुत महत्व है जिसमें 1000 से अधिक लोग भाग लेते हैं, इस कार्यक्रम में कोशिश होती है कि मुख्य अतिथि के रूप में अपनी मातृभूमि के एक प्रमुख नेता को आमंत्रित किया जाए जो लोगों के बीच रहते हैं.


वे उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं और देश में अपनी पहचान रखते हैं। हाल के कार्यक्रम में हमने दिल्ली कांग्रेस के सोशल मीडिया अध्यक्ष और बिहार के उभरते हुए नेता  हिदायतुल्ला जेंटिल को गेस्ट ऑफ़ हॉनर  के रूप में आमंत्रित किया है, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरजेडी एमएलए अख्तरुल इस्लाम शाहीन आ रहे हैं.

0 comments

Leave a Reply