डॉ॰ क़ाज़ी मुहम्मद मियां शिक्षा रतन सम्मान-2021 से सम्मानित

डॉ॰ क़ाज़ी मुहम्मद मियां, ‘द स्कॉलर स्कूल’ दिल्ली के प्रबंधक हैं

गाजियाबाद : डॉ॰ क़ाज़ी मुहम्मद मियां, प्रबंधक- द स्कॉलर स्कूल दिल्ली, को एक शिक्षा सम्मेलन व पुरस्कार समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा रतन सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया, जो पृथ्वी अभ्युदय एसोसिएशन इंडिया द्वारा के आईईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गाजियाबाद में आयोजित किया गया था ।

उन्हे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से, डॉ. पीयूष प्रसाद- सहायक निदेशक राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा डॉ कामेंद्र सिंह- अध्यक्ष प्रधानाचार्य एसोसिएशन मेरठ, श्री अमित कुमार- उपाध्यक्ष सहोदय स्कूल परिसर, सुश्री रचना भीमराजका- सह-संस्थापक ग्लोबल एजुकेटर्स फ्रेटर्निटी, डॉ हर्षवर्धन सिंह-संस्थापक-अध्यक्ष PAAI India और अन्य प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।

उनको  यह विशिष्ट पुरस्कार उनके गतिशील नेतृत्व, स्कूल प्रशासनिक कौशल और महामारी के बीच डिजिटल शिक्षा की सुविधा देने के साथ-साथ 2021 के दौरान ज्ञान प्रदान व अर्जित करने में दिखाए गए समर्पण, उदारता और धैर्य के लिए मिला।

0 comments

Leave a Reply