भारत रत्न डॉ कलाम साहब की याद में 15 अक्टूबर को लखनऊ में होगा शैक्षणिक सेमिनार

 

सग़ीर ए ख़ाकसार, विशेष संवाददाता

लखनऊ, एशिया टाइम्स: देश में शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी,इंडिया के तत्वाधान में आगामी 15 अक्टूबर को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बुद्धा ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक सेमिनार का आयोजन किया गया है।

पूर्व राष्ट्रपति व भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की याद में आयोजित उक्त सेमिनार में देश प्रदेश के शिक्षाविद,सामाजिक कार्यकर्ता ,बुद्धिजीवी भाग लेंगे।संस्था के अध्यक्ष/सचिव डॉ  वसीम अख्तर ,निहाल अहमद ने यहां जारी एक संयुक्त बयान में बताया कि सेमिनार के मुख्य अतिथि  दानिश आज़ाद अंसारी,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री,उत्तर प्रदेश ,विशिष्ट अतिथि के रूप में के जी एम यु के प्रोफेसर डॉ कौसर उस्मान,लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रो डॉ मधुरिमा लाल,पीजीआई के प्रो राज कुमार ,इंजीनियर अख्तर हुसैन दुबई होंगे ।अध्यक्षता देश के जाने माने विधि विशेषज्ञ डॉ फैजान मुस्तफा करेंगे।

तालीमी बेदारी के प्रदेश अध्यक्ष सग़ीर ए ख़ाकसार ने बताया कि शिक्षा,समाज सेवा, आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभूतियों व प्रतिभावान छात्र छात्राओं को इस सेमिनार में सम्मानित भी किया जाएगा।

 

0 comments

Leave a Reply