T 3516 - .. just getting news of the passing of Irfaan Khan .. this is a most disturbing and sad news ..
अलविदा-इरफान: तुम जैसे गए ऐसे भी जाता नहीं कोई'
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे. उनकी हालत काफी गंभीर थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान पेट की समस्या से जूझ रहे थे. उन्हें Colon infection हुआ था.
डायरेक्टर शूजीत सरकार ने इरफान खान के निधन की खबर दी है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मेरा प्यारा दोस्त इरफान. तुम लड़े और लड़े और लड़े. मुझे तुम पर हमेशा गर्व रहेगा. हम दोबारा मिलेंगे. सुतापा और बाबिल को मेरी संवेदनाएं. तुमने भी लड़ाई लड़ी. सुतापा इस लड़ाई में जो तुम दे सकती थीं तुमने सब दिया. ओम शांति. इरफान खान को सलाम.
अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि इरफान खान के निधन की खबर मिली है, ये काफी दुखी खबर है. एक शानदार टैलेंट, शानदार सहकर्मी जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में काफी योगदान दिया. वो आज हमें काफी जल्दी छोड़कर चले गए हैं और एक खालीपन छोड़ गए हैं.


0 comments