अमरोहा के धनोरा मंडी में गैंगस्टर मूवी की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड ऐक्टर शत्रुघन सिन्हा का भव्य स्वागत
अमरोहा। (एशिया टाइम्स) बीते सोमवार को अमरोहा क्षेत्र के गांव धनोरा मंडी में गैंगेस्टर वेब सीरिज की शूटिंग चल रही है। इसमें विधायक का किरदार निभा रहे शत्रुघन सिन्हा के बेटे की मौत का दृश्य फिल्माया गया। वह अपने पैतृक गांव में जाते हैं व बेटे की मौत पर दुखी नजर आते हैं। वहीं गांव के लोग उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर देते हैं। शत्रुघन सिन्हा का नाम अखिलेंद्र भाटी दिया गया है।
उनके साथ शूटिंग में आशुतोष राणा भी नजर आ रहे हैं। उधर शत्रुघन सिन्हा के आने की सूचना पर खेड़की गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते शूटिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। भीड़ को रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई। रात में भी खेड़की गांव में शूटिंग हुई। गजरौला के संजय कुमार ने भी शत्रुघन सिन्हा के साथ सिक्योरिटी गार्ड का किरदार
निभाया।

आपको बता दें कि इस दौरान उत्तर प्रदेश के जिला हापुड़ के मॉडल व हरियाणवी गानों के जाने-माने कलाकार मॉडल सुमित कसाना ने अपने गुरु हरेंद्र नागर के साथ स्टेज पर लाइव गाने गाकर वेब सीरिज गैंगस्टर टू की शूटिंग के लिए पहुंचे फिल्म अभिनेता शत्रुघन सिन्हा का भव्य स्वागत कर खूब भीड़ जुटाई और अपने तमाम चाहने वालों का दिल जीता। भीड़ के बीच अभिनेता की एक झलक देखने के लिए दर्शकों में अफरातफरी रही।
अमरोहा के गांव धनोरा मंडी में पहली बार फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसको लेकर ग्रामीणों और शहरी लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। वेब सीरीज गैंगस्टर 2 की शूटिंग के लिए जैसे ही वहां पर शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे, तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विधायक के किरदार में नजर आएंगे शत्रुघ्न सिन्हा
अमरोहा क्षेत्र के गांव धनोरा मंडी में वेब सीरिज की शूटिंग की गई। इसमें विधायक का किरदार निभा रहे शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की मौत का दृश्य फिल्माया गया। जिसकी जानकारी होते ही वह अपने पैतृक गांव में जाते हैं व बेटे की मौत पर दुःखी नजर आते हैं। वहीं गांव के लोग उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर देते हैं।
अखिलेंद्र भाटी होगा शत्रुघ्न सिन्हा का नाम
शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म में अखिलेंद्र भाटी का नाम दिया गया है। उनके साथ सीरीज की शूटिंग में आशुतोष राणा भी नजर आ रहे हैं। उधर शत्रुघ्न सिन्हा के आने की सूचना पर खेड़की गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसके चलते शूटिंग के दौरान उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है
भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा पुलिस भी तैनात की गई। रात में भी खेड़की गांव में शूटिंग हुई। गजरौला के संजय कुमार ने शत्रुघ्न सिन्हा के साथ सिक्योरिटी गार्ड का भी किरदार निभाया। फिलहाल अभी कलाकार कितने दिन और रुकेंगे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है।


0 comments