15 साल से कॉलेज गए नहीं, लेकिन प्रोफेसर की सैलरी उठा रहे हैं

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद के लिए ये गर्व की बात है कि यादव कॉलेज के प्रोफेसर आज बिहार के शिक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। मगर हैरानी इस बात कि है कि 15 साल से कॉलेज के उपस्थिति पंजी में उनका नाम तक नहीं है। बावजूद उसके उनका वेतन भुगतान किया जा रहा है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर कुमार को लेकर अब ये नया विवाद सामने आया है। डॉक्टर चंद्रशेखर 2010 से मघेपुरा के सदर विधायक हैं। औरंगाबाद के रामलखन सिंह यादव कॉलेज के प्राणी विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक भी हैं। इस कॉलेज में वें 8 अक्टूबर 1985 से कार्यरत हैं और उन्हें मार्च 2026 में सेवानिवृत होना है।

15 साल से वेतन उठा रहे चंद्रशेखर

जानकारी यह भी मिली कि डॉ. कुमार पूर्व में आपदा विभाग के भी मंत्री रहे हैं और वर्तमान में राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री है। राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रोफेसर चंद्रशेखर प्रसाद महागठबंधन की सरकार में बिहार के शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे हैं। इधर यादव कॉलेज में प्रोफ़ेसर की संख्या देखी जाए तो सब्जेक्ट के हिसाब से एक भी प्रोफेसर उपलब्ध नहीं हैं। कई ऐसे विषय हैं जिसमें प्रोफेसरों और शिक्षकों की संख्या नदारद है।

 

1 comments

  • Sulaiman

    Aise mein student chori ko apna paidaishi haq na samjhe to pass kaise ho..

Leave a Reply