मस्जिद नबवी की सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है ?

सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ क़रीब 1300 सुरक्षा कैमरे भी लगाए गए हैं

 

मदीना : सऊदी सरकार ने मस्जिद नबवी  की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सुरक्षा बलों का एक ब्रिगेड तैय्यार  किया है । इसके लिए उच्च तकनीक से लैस एक ऑपरेशन रूम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाती है  ।

 
इस संबंध में एक सुरक्षा अधिकारी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि "मस्जिद नबवी शरीफ में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमारे पास एक विशेष बल, नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस एक ऑपरेशन रूम और इस तकनीक में प्रशिक्षित लोग हैं ।"


सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ क़रीब 1300 सुरक्षा कैमरे भी लगाए गए हैं जिनसे मस्जिद नबवी  और उसके अहाते के हर कोने पर नज़र रखी जाती है. इसी तरह, मस्जिद की ओर जाने वाली सड़कों पर भी लगातार निगरानी रखी जाती है ।


सुरक्षा अधिकारी के अनुसार, "सुरक्षा कक्ष की जिम्मेदारियों में मस्जिद नबवी शरीफ की लगातार निगरानी करना, सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश देना शामिल है ताकि वे आने वालों को भीड़ वाली जगह पर से हटाते रहें "।


सऊदी का लक्ष्य  वर्ष 2030 से पहले तीर्थयात्रियों  की संख्या को 30 मिलियन तक बढ़ाना है।


सऊदी का  विजन 2030 कार्यक्रम तीर्थयात्रियों  की संख्या बढ़ाने और सऊदी सरकार द्वारा उन्हें प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करने पर केंद्रित है। 

0 comments

Leave a Reply