मोदी और ट्रम्प में कई समानताएं, दोनों ही मुस्लिम विरोधी फैसलों के लिए जाने जाते हैं : सीएनएन
नई दिल्ली : अमेरिकी चैनल सीएनएन ने लिखा, ‘अमेरिका और भारत के बीच इन दिनों व्यापारिक मुद्दों को लेकर तमाम मतभेद हैं। इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए मेगा शो आयोजित कर पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया है।वह भी तब, जब मोदी खुद कई फैसलों को लेकर देश ही नहीं, दुनियाभर में तमाम विरोधों का सामना कर रहे हैं।
विपरीत परिस्थितियों में भी कड़े फैसले लेने के इसी मोदी मॉडल को राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके जैसे दुनिया के तमाम बड़े नेता काफी पसंद करते हैं।
ट्रम्प कई बार इसकी तारीफ भी कर चुके हैं। मोदी और ट्रम्प में की समानताएं भी हैं। दोनों ही अपने तीव्र अंदाज से विरोधियों को शांत करने के लिए जाने जाते हैं।
दोनों मुस्लिम विरोधी फैसले लेने के लिए भी जाने जाते हैं।

0 comments