कर्नाटक के पीयूसी इग्ज़ाम में मुस्लिम यूवक ने हासिल किये सौ फ़ीसदी अंक
IMAGE: Mateen Jamadar with his parents, mother Razia Begum and father Nabisaab. Photograph: Kind courtesy Mohammad Mohsin
कर्नाटक : ( एशिया टाइम्स )
गुलबर्गा शहर के एक गांव के छात्र मतीन जमादार ने राज्य की इंटरमीडियेट परीक्षा में 600 में से 600 अंक हासिल कर अपने परिवार और समुदाय का नाम रौशन किया है।
मतीन ने 2018 एसएसएलसी परीक्षा में 625 में से 619 अंक प्राप्त किए थे। उनके पिता नबीसाब जमादार राजमिस्त्री हैं। वे अपने गांव की झुग्गी बस्ती में रहते हैं। कई प्रमुख हस्तियों ने मतीन की उल्लेखनीय सफलता की सराहना की है।
कर्नाटक सरकार के प्रमुख राजस्व सचिव मोहम्मद मोहसिन ने ट्वीट कर मतीन को बधाई दी है।

0 comments