सऊदी अरब : महिला सशक्तीकरण की ओर बढ़ते क़दम , सऊदी महिलाऐं अब फ़ौज में भर्ती हो कर करेंगीं देश की सेवा
भर्ती के इच्छुक मंत्रालय के Unifiedपोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो 25 अप्रैल से शुरू होगा
जद्दा : (एशिया टाइम्स / सऊदी गजट ) सऊदी अरब विकास के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विज़न 2030 के तहत अपना महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ा रहा है . सऊदी महिलाऐं अब फ़ौज में भी भर्ती हो कर देश की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देंगीं.
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने अपने एक ट्वीट में यह जानकारी दी है . रक्षा मंत्रालय ने महिलाओं और पुरूषों दोनों से सऊदी फौज में भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार करने का एलान किया है .सऊदी रक्षा मंत्रालय की ओर से ट्वीटर पर जारी किये गए बयान के मुताबिक मंत्रालय ने सिपाही से सार्जेंट तक के सभी पदों पर भर्ती के लिए महिलाओं और पुरूषों दोनों से आवेदन माँगा है .
https://twitter.com/modgovksa/status/1385685226098208770/photo/1
भर्ती के इच्छुक मंत्रालय के Unifiedपोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो 25 अप्रैल से शुरू होगा .
मंत्रालय ने पोर्टल पर महिलाओं और पुरूषों दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है .
जिसमें बताया गया है कि अब सऊदी महिलाऐं भी सिपाही से सार्जेंट तक के सभी पदों पर और फ़ौज के सभी अंगों में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकेंगीं .

0 comments