मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2023 में इंसानी भाईचारे पर सम्मेलन आयोजित किया
नई दिल्ली: एशिया के सबसे विशाल पुस्तक मेले, नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला में मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स द्वारा दूसरा सम्मेलन काउंसिल के स्टैंड पर आयोजित किया गया| सम्मेलन का शीर्षक इंसानी भाईचारा था और इसमें बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों एवं विचारको ने भाग लिया|
सम्मेलन के दौरान, इसमें भाग लेने वालों ने इंसानी भाईचारे पर दस्तावेज को ऐतिहासिक घोषणापत्र का दर्जा दिया जो मानवता के सामने समकालीन चुनौतियां को दर्शाता है तथा इसका तात्पर्य पूरी मानव जाति के लिए दीर्घकालिक शांति स्थापित करना है|
चर्चा इस विषय पर भी केंद्रित रही कि सभी मनुष्यों का अपना विशेष दृष्टिकोण होता है तथा वे किस प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक दूसरे को सहन तथा स्वीकार करें, जो इस दस्तावेज का मकसद है| पैनल के सदस्यों ने चर्चा की कि किस प्रकार इतिहास में हमें दर्शाया है कि केवल सहिष्णुता एवं इंसानी भाईचारे को प्रोत्साहित करने वाले समाज ही लंबे समय तक सफल रह सकते हैं|
चर्चा का दूसरा मुद्दा था मुस्लिम काउंसिल ऑफ एल्डर्स का सार्वभौमिक शांति एवं स्थायित्व प्राप्त करने का मिशन, जिसे इंसानी भाईचारे के दस्तावेज के आदर्शों को पूरा करने में सर्वश्रेष्ठ सेवा के रूप में देखा जाता है| यह माना गया कि अपने समाजों की सेवा करने और अपने समाज के लोगों को दूसरे धर्मों के अनुयायियों से बातचीत में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने में धार्मिक नेताओं की बड़ी भूमिका है|
नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला, जिसे एशिया के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में से एक माना जाता है, उसमें काउंसिल की यह सर्वप्रथम भागीदारी है| यह भागीदारी ख्याति प्राप्त ग्रैंड इमाम द्वारा बातचीत को बढ़ावा देने तथा विश्व भर में शांति एवं सहिष्णुता का प्रसार करने तथा साथ ही साथ सभी पृष्ठभूमियों के लोगों में सहयोग के पुल निर्माण के विजन का हिस्सा है|

0 comments