ऋषि कपूर को याद कर नीतू ने साझा की तस्वीर

 

मुंबई :  नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर अक्सर ऋषि कपूर की याद में तस्वीरें या कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं। नीतू कपूर ने ऋषि को याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा। तस्वीर में उनके साथ रिद्धिमा और रिद्धिमा की बेटी समारा हैं।दरअसल, नीतू कपूर की ननद रीमा जैन के यहां गणेश चतुर्थी का सेलिब्रेशन किया गया। इस मौके पर तीनों उनके यहां पहुंचे।

तस्वीर साझा करते हुए नीतू कपूर, ऋषि की याद में लिखती हैं कि भले वो यहां नहीं हैं लेकिन वो उनका हिस्सा हैं।रविवार को रिद्धिमा ने पूरे परिवार के साथ की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'फैमिली' और हार्ट वाला इमोजी बनाया। तस्वीर में नीतू, रिद्धिमा और समारा काउच पर बैठे हुए हैं।

वहीं रीमा जैन, मनोज जैन और आदर जैन दूसरे काउच पर बैठे हैं। तस्वीर में श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा, अरमान जैन और अनीसा जमीन भी हैं।

0 comments

Leave a Reply