फ्रैंक इस्लाम अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘प्रेसिडेंशियल स्कॉलर्स आयोग’ के सदस्य बने

वॉशिंगटन:  भारतीय मूल के उद्यमी अमेरिकी नागरिक  फ्रैंक इस्लाम , अमेरिकी राष्ट्रपति के ‘प्रेसिडेंशियल स्कॉलर्स आयोग’ के सदस्य बनाये गए हैं .  न्यूज़ पोर्टल मुस्लिम मिरर डॉट कॉम की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने फ्रैंक इस्लाम को ‘प्रेसिडेंशियल स्कॉलर्स आयोग’ का सदस्य नियुक्त किया है . अमेरिकी  राष्ट्रपति प्रख्यात नागरिकों का चयन प्रेसिडेंशियल स्कॉलर्स  के रूप में करते हैं . इनका चयन देश भर से किया जाता है.

वह लोग जो शिक्षा, चिकित्सा, कानून, सामाजिक सेवाओं, व्यवसाय और अन्य क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। कमिश्नरों ने 161 ‘प्रेसिडेंशियल स्कॉलर्स’ का अंतिम चयन करते हैं। ये स्कॉलर्स अकादमिक, कला, करियर और तकनीकी शिक्षा में असाधारण उपलब्धियों और सार्वजनिक सेवा के लिए एक उत्कृष्ट प्रतिबद्धता वाले होते हैं।

Frank F. Islam || A Journey - Azamgarh to America || DD Urdu

फ्रैंक इस्लाम( फ्रैंक फकरुल इस्लाम )  एक भारतीय मूल के सूचना प्रौद्योगिकी उद्यमी हैं, जो अमेरिका में एफआई निवेश समूह का प्रमुख हैं। वे क्यूएसएस समूह के संस्थापक और सीईओ रह चुके हैं। वे अमरीका में एक सॉफ्टवेयर कंपनी चलाते हैं और करोड़ों डॉलर के मालिक और बड़े निवेशकों में से एक हैं। वे अमरीका पढ़ाई करने आए थे और बस यहीं के होकर रह गए। 

4-300?v=1

उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ में एक किसान परिवार में जन्मे फ्रैंक वर्ष 1970 में 15 साल की उम्र में अमेरिका चले गए। उस समय पांच सौ डॉलर (करीब 31 हजार रुपए) से भी कम अपने साथ ले गए थे। उन्होंने अपना घर गिरवी पर रखकर 1993 में मेरीलैंड की एक घाटे में चल रही आईटी कंपनी को 50 हजार डॉलर (करीब 31 लाख रुपए) खरीदा था। उन्होंने 2007 में अपनी आईटी कंपनी बेच दी और अपना जीवन परोपकार के कामों में लगा दिया। उन्होने किंग और गांधी को अपना मार्गदर्शक मानते हैं। महान नेता की विरासत को दर्शाने वाला यह सम्मान फ्रैंक को अंतरराष्ट्रीय सेवाओं और लोगों से जुड़ने की उनकी प्रवत्ति के लिए दिया गया है। फ्रैंक को उनकी मुहिम 'सपनों को जिंदा रखने' के लिए उन्हें मार्टिन लूथर किंग जूनियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के खास मित्र हैं और उनके चुनाव अभियान के दौरान धन मुहैया कराया था, जिससे वे चर्चा में आए थे।

0 comments

Leave a Reply