राजद के बाहुबली शंभू सिंह देंगे जदयु के दिग्गज दिनेश सिंह को चुनौती
इस बार एकतरफा नहीं होगा मुजफ्फरपुर का विधानपरिषद् चुनाव
मुजफ्फरपुर : (ग़ज़नफर इकबाल /एशिया टाइम्स ) आगामी विधानपरिषद् चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही किये जाने की संभावना है, फरवरी अंत तक चुनाव हो सकते हैं,कुल 24 सीटों के लिए मतदान किया जायेगा, निर्वाचन आयोग तैयारियां में लगा है और इसके मद्देनजर पोलिंग को लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है, स्थानीय निकाय प्राधिकार द्वारा चयनित विधानपरिषद् सदस्य के चुनाव के लिए पहले पंचायत प्रतिनिधियों को वोट डालने के लिए जीत का सर्टिफिकेट ले जाना होता था,मगर इस बार निर्वाचन आयोग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए आयोग द्वारा निर्गत पहचान पत्र के आधार पर वोटिंग करने का विकल्प दिया है.
जिसके लिए आयोग तैयारियां में लग गया है,अब तक जो व्यवस्था थी उसमें पंचायत प्रतिनिधियों को पोलिंग बूथ पर सर्टिफिकेट ले जाना होता था, उम्मीदवार उनसे पहले ही सर्टिफिकेट जमा करवा लेते थे,और मतदान के दिन अपने आदमी को साथ लगाकर अपने पक्ष में वोट डलवाते थे जिसमें धनबल का भी प्रयोग किया जाता था, बदले में पंचायत प्रतिनिधियों को समर्थन में वोटिंग करने के लिए धनबल का प्रयोग होता था,जिसको आयोग ने गंभीरता से लेते हुए वोटिंग प्रणाली में फेरबदल किया है.
जिन 25 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं उनमें एक मुजफ्फरपुर भी शामिल है, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से मुजफ्फरपुर की सीट जनता दल यूनाइटेड को मिलती आई है और इस बार भी कद्दावर नेता और तत्कालीन विधानपरिषद् सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह मैदान में उतरेंगे,वह 2003 से लगातार तीसरी बार विधानपरिषद् सदस्य(MLC) रहे हैं.
उनकी पत्नी वीणा देवी भी वैशाली संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, पिछले विधानसभा चुनाव में उनकी बेटी कोमल सिंह भी गायघाट से लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी लेकिन हार गईं,वहीं शंभू-मंटू गैंग के नाम से चर्चित शंभू सिंह को मुजफ्फरपुर से अपना उम्मीदवार घोषित करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके नाम का ऐलान कर दिया और एक ग्रुप फोटो भी साझा किया.
एक बयान में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम एक ऐसे उम्मीदवारों को उतारने जा रहे हैं जो दिनेश प्रसाद सिंह के धनबल को टक्कर देकर अपनी जीत सुनिश्चित करने में सक्षम साबित होगा,इधर शंभू सिंह भी लगातार प्रेस वार्ता और जनसभा कर अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रहे हैं, दोनों ही उम्मीदवार दो अलग-अलग बेरादरी से ताल्लुक रखते हैं.
शंभू सिंह भुमिहार है और दिनेश प्रसाद सिंह राजपूत, दोनों ही जाती का सूबे की राजनीति में अच्छी पकड़ है, लेकिन यहां भुमिहारों का दबदबा हमेशा से रहा है,वहीं दिनेश प्रसाद सिंह का राजनैतिक कद काफी बड़ा है,जिले में उनकी छवि एक दिग्गज और शक्तिशाली नेता की है, इसलिए इस बार मुजफ्फरपुर के लिए विधानपरिषद् सदस्य का चुनाव चुनौतीपूर्ण और दिलचस्प होने जा रहा है क्युकी अभी तक दिनेश प्रसाद सिंह के मुकाबले इतना मजबूत उम्मीदवार नहीं आया था,

0 comments