ईरान के राष्ट्रपति रईसी को सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ का निमंत्रण
तेहरान - ईरान-सऊदी रिश्तों की ट्रैन इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि यह जल्द ही ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को सऊदी अरब ले जा सकती है।
तेहरान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ ईरान के पहले उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबर ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रपति रईसी ने सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ की और से सऊदी अरब की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
मोखबर ने कहा, "किंग सलमान ने राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है, और इस निमंत्रण पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, और उम्मीद है कि अच्छी चीजें होंगी।"
उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने के पहले दिन से ही श्री रईसी की मुख्य रणनीति क्षेत्र के देशों के साथ संबंध सुधारने की रही है।"

0 comments