सऊदी अरब - हज यात्रियों की सेवा में महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है
सऊदी अरब का ‘विजन 2030 प्रोग्राम’ महिलाओं को राज्य की ताकत मानता है
मक्का : ( सऊदी गज़ट/एशिया टाइम्स)
सऊदी अरब में सार्वजनिक जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की उपस्थिति और भागीदारी हाल के वर्षों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है, किंगडम के विजन 2030 के तहत महिला सशक्तिकरण का काम अंजाम दे रहा है । हज की वार्षिक तीर्थयात्रा में भी महिलाओं की भागीदारी तेज़ी से बढ़ी है ।
सऊदी अखबार ‘सऊदी गज़ट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी महिलाएं अब सुरक्षा और सेवा दोनों क्षेत्रों सहित हज यात्रियों की सेवा में शामिल होकर अपना रोल निभा रही हैं, जिसमें तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महिलाओं के योगदान ने एक प्रभावशाली छाप छोड़ी है। महिलाएं प्राचीन काल में भी हज तीर्थयात्रियों की सेवा करती रहीं हैं .
सऊदी अरब का विजन 2030 प्रोग्राम महिलाओं को राज्य की ताकत मानता है, उनके कौशल को निखारने और उन्हें अपने भविष्य के निर्माण के लिए उचित अवसर प्राप्त करने और समाज और अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान करने में सक्षम बनाता है।
इनमें नागरिक सुरक्षा कर्मी शामिल हैं जिन्होंने चौबीसों घंटे पवित्र स्थलों पर विभिन्न कार्यों और सुरक्षा मिशनों को संभाला है। उनमें से कुछ को तीर्थयात्रियों के शिविरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है, जबकि कुछ अन्य शिविरों को आग से बचाने के लिए तैनात हैं, और कुछ को अग्निशामक और बिजली के उपकरणों के कामकाज की निगरानी के लिए तैनातकिया गया है ।

0 comments