Breaking news : सऊदी अरब ने भारत और पाकिस्तान सहित छह देशों से सीधे प्रवेश की अनुमति दी

रियाद - सऊदी अरब ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह इंडोनेशिया, पाकिस्तान, भारत और मिस्र सहित छह देशों से किसी तीसरे देश में 14-दिवसीय Quarantine  के बिना सीधे प्रवेश की अनुमति देगा।

नया निर्देश 1 दिसंबर 2021 से लागू होगा, सऊदी प्रेस एजेंसी ने आंतरिक मंत्रालय के एक आधिकारिक स्रोत के हवाले से यह जानकारी दी है ।

इनके अलावा ब्राजील और वियतनाम नई सूची में शामिल देशों में होंगे जिन्हें सऊदी अरब में सीधे प्रवेश की अनुमति दी है।

सूत्र ने कहा कि इन देशों से आने वाले सभी लोगों को संस्थागत Quarantine में पांच दिन बिताने होंगे, भले ही राज्य के बाहर उनकी टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो।

सऊदी गज़ट

0 comments

Leave a Reply