सऊदी अरब के मीडिया मंत्रालय द्वारा ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल का आगाज़

  • सऊदी अरब की राजधानी रियाद से अशरफ अली बस्तवी

रियाद: (एशिया टाइम्स ) सऊदी अरब का मीडिया मंत्रालय "क्वालिटी ऑफ लाइफ" कार्यक्रम के तहत ‘ग्लोबल हार्मनी’ पहल की शुरुआत कर रहा है, इस पहल का उद्देश्य सऊदी अरब में रहने वाले प्रवासियों  के विविध जीवन, उनकी पेशेवर और पारिवारिक ज़िंदगी, सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियों, अर्थव्यवस्था में उनके योगदान, सफलता की कहानियों और सऊदी समाज में सांस्कृतिक विविधता  को उजागर करना है। यह पहल सरकारी और निजी क्षेत्र के प्रयासों को भी उजागर करने का प्रयास करती है जो सऊदी शहरों में जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए हो रहे हैं। इस पहल  में मीडिया मंत्रालय जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के साथ साझेदारी में शहर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा  है।  इन गतिविधियों में संगीत  खान पान और विभिन्न हस्तशिल्प प्रदर्शनी शामिल हैं।

अलसुवैदी फेस्टिवल के दूसरे दिन की शुरुआत उमरान मलिक, भारतीय तेज गेंदबाज, के उत्साहजनक बयान के साथ हुई। मलिक, जो जम्मू से ताल्लुक रखते हैं और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं, ने फेस्टिवल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। उन्होंने कहा, " जब अफगानिस्तान वर्ल्ड कप में  उभर सकती है तो सऊदी अरब की टीम क्यों  नहीं  बन सकती । मैं फिलहाल चोटिल हूँ, लेकिन जल्द ही वापसी करूंगा और उम्मीद है कि हम ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेंगे।"

भारतीय समुदाय ने अपने अनुभव साझा किए

अलसुवैदी फेस्टिवल के दौरान भारतीय समुदाय ने अपने अनुभव साझा किए इस कार्यक्रम का उद्देश्य सऊदी अरब में रह रहे विदेशी नागरिकों को सऊदी संस्कृति से परिचित कराना है।


भारतीय प्रवासी खालिद,जो कर्नाटक  हैं, ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से सऊदी अरब में रह रहे हैं। उन्होंने कहा, " मैं कमाने के उद्देश्य से आया था, लेकिन सऊदी सरकार ने हमें यहाँ कई सुविधाएं दिया है, जिससे यहाँ रहना आसान हो गया है।" 

मेरा नाम Naufel है कर्णाटक के मंगलुरु से हूँ  जो मंगलुरु से हैं और पिछले 10 सालों से सऊदी अरब में रह रहे हैं, ने बताया, "सऊदी में रहते हुए मेरी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। यहाँ का सम्मान और संस्कृति बहुत प्रभावित करने वाला है।"

द लंच बॉक्स" नामक हैदराबादी इंडियन कुज़ीन ने साझा की अपनी कामयाबी की कहानी 

भारतीय रेस्टोरेंट्स का बढ़ता प्रभाव फेस्टिवल के दौरान "द लंच बॉक्स" नामक हैदराबादी इंडियन कुज़ीन के स्टॉल ने भी ध्यान खींचा।  अमन ने बताया कि 10 साल पहले शुरू हुए इस रेस्टोरेंट ने न केवल सऊदी अरब बल्कि अमेरिका तक अपने आउटलेट्स खोल लिए हैं। अमन ने बताया, "पहले यहां के लोग कम मसालेदार खाना पसंद करते थे, लेकिन अब भारतीय बटर चिकन, टिक्का मसाला और बिरयानी भी उनके पसंदीदा व्यंजनों में शामिल हो गए हैं।"

इस कार्यक्रम के जरिए न केवल सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था को बल मिला है, बल्कि भारतीय समुदाय भी अपने व्यवसाय के माध्यम से सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है। 

0 comments

Leave a Reply