सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा इजराइली पासपोर्ट धारक सऊदी की यात्रा नहीं कर सकते : सीएनएन

फ़ैसल बिन फ़रहान ने सोमवार को कहा कि फ़िलहाल सऊदी अरब इस्राईली नागरिकों का स्वागत नहीं करेगा।

रियाज़ : (एशिया टाइम्स /सीएनएन )  सऊदी अरब ने कहा है कि वह इस्राईली नागरिकों का स्वागत नहीं करेगा।सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फ़ैसल बिन फ़रहान ने सोमवार को कहा कि फ़िलहाल सऊदी अरब इस्राईली नागरिकों का स्वागत नहीं करेगा। 

अधिकांश मुस्लिम और अरब देशों की तरह सऊदी अरब ने भी इस्राईल को एक देश के रूप में मान्यता प्रदान नहीं की है, सीएनएन  के अनुसार, फ़रहान का कहना था कि इस संबंध में “हमारी नीति स्पष्ट है। इस्राईल के साथ हमारे कूटनीतिक संबंध नहीं हैं, इसलिए इस्राईली पासपोर्ट धारक फ़िलहाल हमारे देश की यात्रा नहीं कर सकते।”


गौर तलब  है कि  इस्राईल द्वारा अपने नागरिकों को की यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद, रियाज़  से यह खबर आई है।

रविवार को इस्राईल के गृह मंत्री अरयेह डेरी ने कहा था कि इस्राईली नागरिक अब सऊदी अरब की यात्रा कर सकते हैं।डेरी ने कहा था कि दो कारणों से इस्राईलियों को सऊदी अरब की यात्रा की अनुमति दी जाएगी: धार्मिक कारणों से जैसे कि हज, या व्यावसायिक कारणों से 90 दिनों तक के लिए।

0 comments

Leave a Reply