तप्पा उजिआर के युवा एडवोकेट रिजवान अहमद सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बने
एडवोकेट रिजवान अहमद की कामयाबी की खबर सुनकर तप्पा उजिआर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई
नई दिल्ली ( एशिया टाइम्स / अबू अनस ) तप्पा उजिआर के युवा एडवोकेट रिजवान अहमद सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड बन गए हैं उन्हों ने (AoR) की परीक्षा पहले प्रयास में ही पास कर ली है.
सुप्रीम कोर्ट ने (AoR) परीक्षा का परिणाम 28 जुलाई को घोषित किया परीक्षा दिसंबर, 2021 में आयोजित की गई थी . 2022 के लिए 253 लोग कामयाब हुए हैं , सुप्रीम कोर्ट हर साल इस परीक्षा का आयोजन करता हैं .
एडवोकेट रिजवान ने तप्पा उजिआर का बढ़ाया सम्मान
एडवोकेट रिजवान संतकबीर नगर, तप्पा उजिआर के ग्राम सभा सेहुडा के निवासी हैं उन्हों ने Aligarh Muslim University से LLB कि डिग्री लेने के तुरंत बाद से ही सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू कर दी थी . पिता मरहूम हबीबुर्रहमान प्रखर समाजसेवी एवं मुस्लिम इंडस्ट्रियल हायर सेकंड्री स्कूल बाघनगर के सस्थापक थे.
एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) क्या है ?
एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर सकता है
एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड के इलावा कोई दूसरा वकील सुप्रीम कोर्ट में किसी मामले में अर्ज़ी या हाज़िर नहीं हो सकता जबतक एक (AoR) उसे ऐसा करने के लिए निर्देशित ना करे.
सुप्रीम कोर्ट जो भी नोटिस /आर्डर जारी करता है वह सिर्फ (AoR) को ही भेजता है .
स्पेशल लीव की अर्ज़ी दाखिल करने के लिए भी (AoR) द्वारा जरी प्रमाण पात्र जरूरी होता है .
एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AoR) के लिए जरूरी Qualification ?
किसी भी स्टेट के बार कौंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है
लीगल प्रैक्टिस में 4 साल पूरे हों
किसी (AoR) के साथ एक साल काम करने का तजरबा हो , कुछ और शर्तें भी हैं .
तप्पा उजिआर में ख़ुशी की लहर
एडवोकेट रिजवान अहमद की कामयाबी की खबर सुनकर तप्पा उजिआर में ख़ुशी की लहर दौड़ गई, उनके शुभ चिंतकों ने उन्हें ढेरों मुबारकबाद दी है . एडवोकेट रिजवान युवा वकीलों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं. इस अवसर पर ग्रेट इंडिया वेलफेयर फाउंडेशन नई दिल्ली के चेयरमैन नूरुल्लाह खान , आल इंडिया आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नेशनल Convenor अशरफ अली बस्तवी , सीनियर पत्रकार जफीर अली करखी,सेवन स्काई अकैडेमी बस्ती के डायरेक्टर मोहम्मद सैफ खान , पूर्वांचल पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष एम् हुसैन. दिल्ली में स्थित पूर्वांचल ग्रुप GBS के लोगों ने मुबारकबाद दी है.

0 comments