UGC NET 2023:सिटी इनफॉर्मेशन स्लिप जारी, 21 से 24 फरवरी तक होगी एग्जाम
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट दिसंबर सेशन 2022 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप जारी कर दी है।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 11 फरवरी को कुल 57 विषयों के लिए एग्जाम डेट घोषित की थी। परीक्षा का आयोजन 21, 22, 23 और 24 फरवरी 2023 को किया जाएगा।
सीबीटी मोड में होगी एग्जाम
इस परीक्षा के लिए अभी एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में देश भर में तय विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो युक्त आधिकारिक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं मिलेगा। इस परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।
सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए अपनाएं ये प्रोसेस
- उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

0 comments