उप्र कांग्रेस के युवा नेता सैफ अली नक़वी का रियाद में भव्य स्वागत, भारतीय प्रवासी समुदाय से हुई महत्वपूर्ण बातचीत

इस आयोजन को सफल बनाने में अल हदा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR) के पूर्व चेयरमैन श्री तालिब उर रहमान की अहम भूमिका रही

रियाद  (एशिया टाइम्स ब्यूरो ) : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता, महासचिव एवं प्रवक्ता श्री सैफ अली नक़वी उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब के दौरे पर थे। इस अवसर का लाभ उठाते हुए रियाद स्थित भारतीय प्रवासी समुदाय के सक्रिय सदस्यों ने उनके सम्मान में एक स्वागत समारोह का आयोजन किया, जिसमें वर्तमान सरकार के अधीन अल्पसंख्यकों की स्थिति पर चर्चा और संवाद आयोजित किया गया।

इस अवसर का उद्देश्य कांग्रेस पार्टी के वर्तमान नेतृत्व के दृष्टिकोण को प्रत्यक्ष रूप से जानना भी था, विशेषकर मुसलमानों सहित सभी अल्पसंख्यकों के संदर्भ में, क्योंकि श्री नक़वी श्री राहुल गांधी के क़रीबी माने जाते हैं। यह भव्य स्वागत समारोह बृहस्पतिवार, 31 जुलाई को जोरी वेडिंग हॉल में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक गणमान्य व्यक्तियों एवं रियाद स्थित विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्य, अल हदा ग्रुप के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर एवं इंटरनेशनल इंडियन स्कूल रियाद (IISR) के पूर्व चेयरमैन श्री तालिब उर रहमान की अहम भूमिका रही। आयोजन समिति के एक अन्य सक्रिय सदस्य श्री परवेज रहमान ने भी कार्यक्रम की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के आयोजन में प्रमुख व्यवसायी एवं ए.एम.यू. ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन, रियाद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नदीम अख्तर तरीन ने भी विशेष रुचि ली और कार्यक्रम को यादगार बनाने में अथक परिश्रम किया।

May be an image of 4 people, dais and text that says "The Indian Co nity Riyadh, Saudi Arabia Exte to arty & Warm Wel Saif Ali Na onary Young Lei person, U.P. Congre ee) 31 July bar AL-S Mr Sail FMI №aKpий 한국한밥한"

कार्यक्रम की शुरुआत आल इंडिया स्टीयरिंग कमेटी के संयोजक श्री मोहम्मद ज़ैग़म ख़ान के संचालन में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री ओसामा ओज़ैर मलिक द्वारा पवित्र कुरआन की तिलावत से हुआ। इसके पश्चात श्री अब्दुल अज़ीम ख़ान, व्यवसायी एवं ए.एम.यू. ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने आयोजन समिति की ओर से श्री सैफ अली नक़वी को गुलदस्ता भेंट किया।

श्री ज़ैग़म ने स्वागत भाषण हेतु डॉ. नदीम तारिन को आमंत्रित किया, जिन्होंने अपने भाषण में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत में समुदाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।

स्वागत भाषण के उपरांत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि श्री सैफ अली नक़वी को गुलदस्ते, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट किए। इस अवसर पर जिन अन्य प्रमुख समुदाय नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए, उनमें शामिल थे: हाफिज़ जमीउर्रहमान (वरिष्ठ व्यवसायी), श्री मर्ग़ूब मोहसिन (पूर्व महासचिव, ए.एम.यू. ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन), श्री ग़ुलाम ख़ान (अध्यक्ष, राजस्थान एसोसिएशन), इंजीनियर इज़हार हुसैन (अध्यक्ष, जामिआ मिल्लिया इस्लामिया एलुमनी एसोसिएशन), और डॉ. इनामुल्लाह बेग (अध्यक्ष, ए.एम.यू. ओल्ड बॉयज़ एसोसिएशन, रियाद)। सभी वक्ताओं ने भारत की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अल्पसंख्यकों के समक्ष खड़ी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

अंत में श्री सैफ अली नक़वी ने विस्तार से संबोधन किया और कांग्रेस पार्टी के नए नेतृत्व की दृष्टि प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि श्री राहुल गांधी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लेकर बेहद स्पष्ट हैं। श्री नक़वी ने कहा कि लोगों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत की बहुसंख्यक जनता धर्मनिरपेक्ष है और भारत एक जीवंत और मज़बूत लोकतंत्र है। कांग्रेस पार्टी संविधान और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने समुदाय से विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा पर गंभीरता से ध्यान देने की अपील की।

श्री नक़वी ने यह भी घोषणा की कि वे रियाद की भारतीय समुदाय की मदद से श्री राहुल गांधी की रियाद यात्रा की योजना बनाएंगे।

श्री तालिब-उर-रहमान  सऊदी अरब में बसे भारतीय बिरादरी के एक सम्मानित और प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। अपनी मिलनसार प्रकृति, ख़ुलूस और हरदिलअज़ीज़ अंदाज़ के कारण वे न केवल भारतीय बिरादरी में, बल्कि अलग-अलग हलकों में भी इज़्ज़त की नज़र से देखे जाते हैं। इंसानियत और मददगार स्वभाव उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है, यही वजह है कि वे हमेशा दूसरों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। भारतीय बिरादरी की समस्याएँ हों या खुशी और ग़म के मौके, तालिब-उर-रहमान अपनी मौजूदगी और सहयोग से सबका दिल जीत लेते हैं।

प्रमुख व्यवसायी डॉ. नदीम अख्तर तरीन एक,समाजसेवी और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने न केवल अनगिनत युवाओं के जीवन को संवारने में भूमिका निभाई है, बल्कि वे अपने व्यावहारिक दृष्टिकोण, विनम्र स्वभाव और सेवा-भाव के लिए विशेष रूप से सम्मानित किए जाते हैं।

डॉ. नदीम तारिन एवं श्री तालिब उर रहमान ने श्री सैफ अली नक़वी को प्रशंसा-पत्र भेंट किया। श्री मोहम्मद मुबीन, (पूर्व अध्यक्ष, उस्मानिया एलुमनी एसोसिएशन रियाद एवं डिस्टिंग्विश्ड टोस्ट मास्टर) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

May be an image of 4 people and beard

कार्यक्रम के समापन पर स्वादिष्ट रात्रि भोज परोसा गया। कार्यक्रम के उपरांत श्री सैफ अली नक़वी ने भारतीय समुदाय के सदस्यों से सीधे संवाद किया और उनकी जिज्ञासाओं का उत्तर दिया।

सभी उपस्थित जनों ने इस कार्यक्रम की उत्कृष्ट योजना, समर्पण, व्यावसायिकता और सामूहिक सहयोग की भावना के लिए आयोजकों की सराहना की और उन्हें बधाई दी।

श्री ज़ैग़म खान  ने पूरे कार्यक्रम का संचालन बेहद सलीके, आत्मविश्वास और रोचक अंदाज़ में किया। प्रभावशाली प्रस्तुति और समय-प्रबंधन की कला ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। 

May be an image of 14 people and text that says "The Indian Community ဝန် Riyadh wehdun.Cominteye.Ropbh.eAba SaudiArabi Saudi Arabia Extends Hearty Warm Welcome to Mr oif ifAliNaqv Ali Naqu The Indian Co mity of Riyadh Saudi Arabia Exte arty & Warm Wel Saif Ali SaifAliNa Na onary Young person U.P Congre ၀ 31 July bar AI-S"


0 comments

Leave a Reply