PEAK Academy की कैरियर मार्गदर्शन सिरीज़ क्या है इस से कैसे जुड़ें छात्र ?
नीचे दिए ज़ूम लिंक पर बताए गए तरीक़े से रजिस्टर करें , ज्यादा से ज्यादा छात्र उठाएं लाभ ,उद्घाटन सत्र 13 नवंबर को 11 बजे दिन में
पुणे : ( एशिया टाइम्स न्यूज़ डेस्क ) PEAK Academy ने देशव्यापी कैरियर मार्गदर्शन सिरीज़ चलाने का एलान किया है. उन छात्रों और अभिभावकों के लिए खुशखबरी लेकर आई है पुणे की PEAK Academy जो कैरियर मार्गदर्शन चाहते हैं.उद्घाटन सत्र 13 नवंबर को 11 बजे दिन में होगा .
यह 21 वीं सदी है
आज के शिक्षा विद कहते हैं ‘कैरियर मार्गदर्शन’ युवाओं की जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है. इस सदी में अच्छी शिक्षा जितनी महत्वपूर्ण है समय रहते मार्गदर्शन उससे कम नहीं है. बिना मार्गदर्शन के शिक्षा ,दिशाहीन रास्तों पर भटकना है और इसका एहसास वक्त निकलने के बाद होता है .
PEAK Academy ने इस की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है . इसके महत्व को ध्यान में रखते हुए Academy अपने विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन सत्रों की एक ऑनलाइन सिरीज़ आयोजित कर रही है.
उद्घाटन सत्र 13 नवंबर को 11 बजे दिन में
उद्घाटन सत्र 13 नवंबर को 11 बजे दिन में होगा . इन सत्रों में प्रश्न और उत्तर सेक्शन भी शामिल होंगे, जहां छात्र कैरियर के बारे में प्रश्न कर सकते हैं. इस प्रोग्राम के ज़ूम लिंक लिए आप नीचे बताए तरीक़े से रजिस्टर कर सकते हैं .
ऐसे करें रजिस्टर
i, QR कोड स्कैन कर के
ii, पीक अकादमी के वेबसाइट से https://www.peakacademy.co.in
iii, नीचे लिंक को क्लिक करके
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfRvtddrNtkHQnWn_pkFEuk6UKYDL2p4IZDe1ySa7zx9sgrmA/viewform

0 comments