CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून को होंगे घोषित, अधिक जानकारी के लिए छात्र cbse.nic.in को करें फॉलो
CBSE 10th Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 20 जून तक जारी करेगी, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने दी। बोर्ड ने इससे पहले शनिवार को रद्द परीक्षाओं के लिए अंक निर्धारित करने की नीति घोषित की थी। अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in को फॉलो कर सकते हैं।
समाचार एजेंसी पीटीआई (भाषा) की रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘स्कूल आठ सदस्यीय परिणाम समितियों का गठन पांच मई तक करेंगे। हर स्कूल के अंक वितरण के प्रावधान के साथ ही संबंधित दस्तावेजों को 10 मई तक अंतिम रूप दिया जाएगा।’’
बता दें कि, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीबीएसई ने 14 अप्रैल को कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षाएं कैंसिल कर दिए थे जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया था। सीबीएसई 10वीं बोर्ड एग्जाम 2021 04 मई से 07 जून 2021 तक आयोजित होने थे। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि परिणाम को इंटरनल एसेसमेंट कर जारी किया गया जाएगा। जिन छात्रों को प्राप्त अंकों में आपत्ति होगी उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

0 comments