CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2021: 2 फरवरी को CBSE जारी करेंगी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट, cbse.nic.in पर परीक्षाओं से संबंधित जानकारी ले सकते है स्टूडेंट
CBSE Class 10th, 12th Board Exam 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 2 फरवरी 2021 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल की घोषणा करेगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने गुरुवार को CBSE सहोदय स्कूलों के अध्यक्षों और सचिवों के साथ लाइव बातचीत में दी है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएंओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in को फॉलों कर सकते हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बताया कि, सीबीएसई 10वीं 12वीं की डेटशीट 2 फरवरी 2021 को जारी की जाएगी। सीबीएसई के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों का जो इंतजार परीक्षा को लेकर विषय के हिसाब से तारीखों का है वह 2 फरवरी को खत्म हो जाएगा। बता दें कि, इससे पहले रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया था
ऐसे डाउनलोड करें डेटशीट:
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘Recent Announcements’ सेक्शन के अंदर अपनी क्लास सेलेक्ट करें।
- उसके बाद अपनी कक्षा का चयन करें।
- उसके बाद अब अपनी सीबीएसई परीक्षा की डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

0 comments