गरीबी से निपटने के लिए बच्चे कर रहें मदद:अमेरिका में स्कूल के ग्रॉसरी स्टोर में बच्चे लाकर रखते हैं सामान, ताकि उनके गरीब दोस्तों की जरूरतें पूरी हों

अमेरिकी शहर अटलांटा का हाई स्कूल जहां हाल ही में एक ग्रॉसरी स्टोर खोला गया है। यहां फ्रिज में मछली, चिकन, पिज्जा और बर्गर से लेकर हर वो जरूरी सामान है, जो बच्चों के लिए जरूरी है। यहां ब्रांडेड कपड़े और ब्रांडेड जूते भी रखे गए हैं। खास बात है कि यहां रखा पूरा सामान उन बच्चों को मुफ्त दिया जा रहा है, जिनके परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है या फिर जो परिवार बच्चों को महंगा सामान खिलाने या दिलाने में सक्षम नहीं हैं।

मिनी वॉलमार्ट
स्कूल की प्रिंसिपल जॉन मैडन इसे मिनी वॉलमार्ट के नाम से संबोधित करती हैं। वो कहती हैं- ‘अमेरिका में करीब 17 लाख बच्चे भुखमरी से जूझ रहे हैं। ऊपर से महामारी ने लोगों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है। कई परिवार ऐसे हैं, जो बच्चों के आम जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए यह स्टोर खोला गया है।

यहां बच्चों की जरूरत का पूरा सामान है। स्टोर की खास बात यह है कि यहां रखे गए सामान की आपूर्ति स्कूल करता है। साथ ही कुछ बच्चे भी अपने दोस्तों की मदद के लिए जरूरी सामान लाते हैं और स्टोर में रख देते हैं। इनसे स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की जरूरतें पूरी होती हैं।’

 

0 comments

Leave a Reply