अमेरिका-सऊदी के साथ रेल-पोर्ट डील में शामिल होगा भारत

प्रोजेक्ट से जुड़ने में भारत के 3 मकसद

 नई दिल्ली  : भारत, अमेरिका और सऊदी अरब के बीच एक इंफ्रास्ट्रक्चर डील फाइनल हो सकती है। इसके तहत खाड़ी देशों को अरब देशों से जोड़ने के लिए रेलवे प्रोजेक्ट पर बात हुई।

इस रेलवे नेटवर्क को बंदरगाह और शिपिंग लेन के जरिए भारत से भी जोड़ा जाएगा। इस डील के लिए तीनों नेताओं के बीच बात चल रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले के इस बात की जानकारी दी है।

तीनों देशों के नेताओं की G20 समिट के दौरान इस मुद्दे पर बातचीत संभव है। इस प्रोजेक्ट के तहत रेल और पोर्ट को डेवलप किया जाएगा। इस बात की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी न्यूज लेटर एक्सियस से मिली है। प्रोजेक्ट शुरू करने के पीछे चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को बताया जा रहा है।

प्रोजेक्ट से जुड़ने में छिपे भारत के 3 मकसद

प्रोजेक्ट के तहत अगर गल्फ और अरब के बीच के रेलवे नेटवर्क को समुद्री मार्ग से दक्षिण एशिया से जोड़ा जाता है तो इससे भारत तक तेजी और कम लागत में तेल और गैस पहुंचेगी। इस कनेक्टिविटी से खाड़ी देशों में रहने वाले भारत के 80 लाख लोगों को भी फायदा होगा।

दूसरी अहम बात ये होगी कि इससे भारत की रेलवे सेक्टर में एक इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल्डर के तौर पर ब्रांडिंग होगी।

सरकार को लगता है कि भारत का अपने पश्चिम के पड़ोसियों के साथ कनेक्टिविटी पर पाकिस्तान की वजह से असर पड़ा है। इससे उनके साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए कई ओवरलैंड रूट बंद हो गए हैं। उदाहरण के लिए चाहबार (ईरान) , बंदर-ए-अब्बास (ईरान), दुक्म (ओमान), जेद्दाह (सऊदी अरब) और कुवैत सिटी। इस चुनौती से निपटने में अब नया रेलवे प्रोजेक्ट भारत की मदद करेगा।

Courtesy : Dainik Bhaskar 

0 comments

Leave a Reply