IPL 2020: विराट से 'पंगे' के बाद सूर्यकुमार यादव का पुराना ट्वीट VIRAL, कोहली को कहा था भगवान
कोरोना वायरस की वजह से भारत के बजाय यूएई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। बुधवार को भी आखिरी ओवर तक चले मैच में मुंबई ने बैंगलोर को पांच विकेट से हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली।
मुंबई की इस जीत के नायक सूर्यकुमार यादव रहे जिन्होंने 43 गेंदों पर 10 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। मैच के दौरान ऐसा पल भी आया जब आरसीबी के कप्तान विराट कोहली सूर्यकुमार को स्लेजिंग करते आए। इस वाकये के बाद सूर्यकुमार के कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे है जिसमें वो विराट की तारीफ करते नजर आए थे।
ब्रायन लारा ने बताया कारण, क्यों IPL 2020 में बेहद खराब रहा चेन्नई का प्रदर्शन
सूर्यकुमार ने यह ट्वीट आज से चार साल पहले किया था। उन्होंने मार्च 2016 में ट्वीट कर लिखा, ''बड़ी जिम्मेदारी जहां दवाब होता है, मैंने वहां भगवान को भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है।'' सूर्यकुमार ने इस ट्वीट को विराट कोहली को ट्वीट भी किया था।
आउट करने पर हार्दिक से भिड़े क्रिस मौरिस, मैच रेफरी ने लगाई कड़ी फटकार
बता दें कि यह घटना उस समय हुई जब मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और सूर्यकुमार यादव काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। पारी के 13वें ओवर के खत्म होने के बाद कप्तान विराट कोहली हाथ में गेंद लिए सूर्यकुमार यादव की तरफ आए और उनको कुछ बोलते दिखाई दिए, लेकिन सूर्युकमार ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और क्रीज के दूसरी तरफ जाने के लिए आगे बढ़ गए।

0 comments